Fri, 23 Oct 2026 | 11:58:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

वारासिवनी गरबा महोत्सव : प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 23, 2026 10:53 pm / Post views : 27

प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय
शेयर करें:

नवदुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब के आयोजन में उमड़ी हजारों की भीड़, विभिन्न वर्गों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

वारासिवनी यशो :- नवदुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय लाइव गरबा महोत्सव का समापन उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ हुआ। समिति एवं श्रीराम लला समिति द्वारा महिला, बालिका और बालक वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए।

लगातार 23 वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव अब वारासिवनी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों की भागीदारी ने इसकी लोकप्रियता को दर्शाया।

img-20261023-wa0046-6adb97db0f31b.webp

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष एवं समिति संरक्षक राजेश पाठक रहे। उनके साथ संरक्षक कन्हैयालाल पात्रे, ब्राह्मण समाज के जिला महासचिव अजय मिश्रा, श्रीराम लला समिति के अध्यक्ष राकेश सोनी, महिला प्रभारी पूनम झा, उपाध्यक्ष दीपक आड़े, प्रदीप श्रीवास्तव, सचिव अभिषेक अग्रवाल, रतन अग्रवाल, बलराम पारधी, दिनेश खंडेलवाल, सुनील बंटी पारधी, योगेश यादव तथा नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असपाक खान ने किया।

23 वर्षों से सज रहा माता रानी का दरबार

नवदुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब द्वारा पिछले 23 वर्षों से नवरात्र के दौरान माता रानी का दरबार सजाया जा रहा है। आकर्षक पंडाल, मनमोहक प्रतिमा, साज-सज्जा और नौ दिनों तक चलने वाले गरबा महोत्सव के कारण यह आयोजन जिले के साथ महाकौशल क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रतिदिन नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। महिला-पुरुष और युवा पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों के माध्यम से सामूहिक आराधना में भाग लेते हैं।

img-20261023-wa0044-6adb97db36ab3.webp

विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिला सम्मान

गरबा महोत्सव में अलग-अलग आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

महिला वर्ग: प्रथम स्थान ललिता गजभिये, द्वितीय शिवानी वासनिक, तृतीय खुशबू शर्मा ने प्राप्त किया। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार मयूरी राठौर को मिला।

बालिका वर्ग (15 से 25 वर्ष): प्रथम जिया रूसिया, द्वितीय रागिनी नोनारे, तृतीय रिंकी सोनवाने रहीं। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार प्रिंसी गनवीर को प्रदान किया गया।

बालिका वर्ग (5 से 14 वर्ष): प्रथम विभूति दुबे, द्वितीय शिवानी बिसेन, तृतीय जूही उईके रहीं। बेस्ट ड्रेस के लिए वेदिका चौधरी को सम्मानित किया गया।

बालक वर्ग (15 वर्ष से अधिक): प्रथम रवि रेड्डी, द्वितीय विक्की सोनी, तृतीय अमित जैन रहे। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार अभिषेक सुखदेवे को मिला।

बालक वर्ग (5 से 14 वर्ष): प्रथम रिहान नागपुरे, द्वितीय मेहुल करकाडे, तृतीय वीरू नागपुरे रहे। बेस्ट ड्रेस श्रेणी में हार्दिक हेडाऊ एवं लविका शर्मा के नाम शामिल रहे।

धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं : राजेश पाठक

समिति के संरक्षक राजेश पाठक ने कहा कि नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा शुरू की गई गरबा महोत्सव की परंपरा 23वें वर्ष में भव्य स्वरूप ले चुकी है। उन्होंने वर्ष 1990 में वारासिवनी आने के बाद दुर्गा मंदिर में पंचमी पर पूजा की परंपरा शुरू करने का उल्लेख करते हुए बताया कि यह परंपरा लगभग 37 वर्षों से निरंतर जारी है।

उन्होंने समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा, कन्हैयालाल पात्रे, अजय मिश्रा और पूरी आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गरबा महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ आयोजन की लोकप्रियता और सामूहिक सहयोग का परिणाम है। ऐसे धार्मिक आयोजन आस्था के साथ सामाजिक समरसता और आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आगामी वर्षों में आयोजन के और भव्य होने की कामना करते हुए माता रानी से वारासिवनी क्षेत्र और पूरे जिले की खुशहाली की प्रार्थना की।

अगले वर्ष और भव्य होगा गरबा महोत्सव : संजय सिंह कछवाहा

नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने कहा कि समिति पिछले 23 वर्षों से वारासिवनी में नवरात्र उत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस वर्ष लाइव गरबा महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों की भागीदारी ने आयोजन की लोकप्रियता को और बढ़ाया है। उन्होंने इसे समिति के संरक्षकों, आयोजन टीम, प्रतिभागियों और नगरवासियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम बताया।

उन्होंने पंडाल एवं मैदान तैयार करने वाले श्रमिकों, सजावट का कार्य करने वाले अनुराग हेडाऊ, क्रिस्टल इवेंट की टीम, पुलिस विभाग, नगरपालिका, एमपीईबी, मीडिया प्रतिनिधियों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य वारासिवनी के नवरात्र उत्सव को प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में पहचान दिलाना है।

कछवाहा ने बताया कि अगले वर्ष गरबा महोत्सव को और अधिक भव्य, आकर्षक और नए कलेवर में आयोजित करने की योजना है। इसके लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम लला समिति भी अब नवदुर्गा उत्सव समिति के साथ मिलकर धार्मिक एवं रचनात्मक आयोजनों को आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने नगरवासियों को 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक विनोद राठौड़, अफजल शेख, चांदनी मुखर्जी सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में वारासिवनी का गरबा महोत्सव नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

संवाददाता

कैलाश सोनी पत्रकार वारासिवनी जिला बालाघाट

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष