यूरिया चोरी का बड़ा खुलासा: बंडोल पुलिस ने आदतन चोर को दबोचा, 6 लाख का पिकअप जब्त
सिवनी यशो :- थाना बंडोल क्षेत्र में किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली यूरिया चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त 6 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन और नगदी जब्त की गई है।
खेत का ताला तोड़कर 60 बोरी यूरिया उड़ाई
दिनांक 12-13 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात ग्राम कुकलाह में किसान शुभम बघेल के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 60 बोरी यूरिया चोरी कर ली थी। पीड़ित किसान ने 14 जनवरी को थाना बंडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से फंसा आरोपी
पुलिस ने विवेचना के दौरान ग्राम कुकलाह एवं आसपास की सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध पिकअप वाहन यूरिया ले जाते हुए दिखाई दिया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
आदतन चोर सुनील राय गिरफ्तार, कबूला जुर्म
संदेही सुनील पिता रिक्खीराम राय (40 वर्ष) निवासी ग्राम छिड़ीया पलारी थाना डूंडासिवनी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी विकास डहेरिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
6 लाख का पिकअप और नकदी जब्त
आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP15G2794 (कीमत लगभग 6,00,000 रुपये) एवं 5,000 रुपये नगद जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।
कई जिलों में दर्ज हैं चोरी के मामले
गिरफ्तार आरोपी सुनील राय के खिलाफ पूर्व में डूंडासिवनी,
लखनवाड़ा, बंडोल, चौरई, चांद और
हट्टा (बालाघाट) थानों में चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है।
फरार आरोपी की तलाश जारी
चोरी की वारदात में शामिल आरोपी का साथी निगरानी बदमाश विकास डहेरिया निवासी जनता नगर थाना डूंडासिवनी फिलहाल फरार है,
जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
जप्त मशरूका
- पिकअप वाहन MP15G2794 – 6,00,000
- नगद – 5,000
- कुल कीमत: 6,05,000
गिरफ्तार आरोपी
सुनील पिता रिक्खीराम राय (40 वर्ष)
निवासी – ग्राम छिड़ीया पलारी, थाना डूंडासिवनी
फरार आरोपी
विकास डहेरिया,निवासी टपरा मोहल्ला जनता नगर, थाना डूंडासिवनी
सराहनीय भूमिका
उ.नि. मनोज जंघेला (थाना प्रभारी बंडोल),
सउनि. शिवेन्द्र वसूले,
सउनि. देवेन्द्र जायसवाल,
सायबर सेल प्र.आर.476 बालमुकुंद बघेल,
प्र.आर.841 संदेश परतेती, प्र.आर.53 जयेन्द्र बघेल,
प्र.आर.464 नौसाद खैरो,
आर.446 संतोष डहेरिया,
प्राइवेट चालक राजेश बघेल
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में की गई।




2 Comments