सिवनी

बरघाट नगर को मिली क्रिकेट टर्फ विकेट की सौगात -राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ भूमि पूजन समारोह-

Seoni 02 july 2025

बरघाट यशो: – बरघाट नगर के लिए यह ऐतिहासिक क्षण रहा जब नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू एवं नगर परिषद बरघाट द्वारा पूर्व में किए गए वादे को निभाते हुए राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टर्फ विकेट के निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न किया गया।

दो वर्ष पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू ने बरघाट नगर को टर्फ विकेट की सौगात देने का वादा किया था, जिसे अब मूर्त रूप देते हुए 30 जून को भूमि पूजन किया गया।

बरघाट नगर को मिली क्रिकेट टर्फ विकेट की सौगात -राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ भूमि पूजन समारोह- - Seoni News

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू ने कहा “जैसा वादा किया था, वैसा ही निभाया है। जिले के खिलाड़ियों के लिए टर्फ विकेट ग्राउंड का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। निश्चित ही यह खिलाड़ियों की मांग पर लिया गया निर्णय है। मेरी कामना है कि चंद्रकांत साकुरे जैसे खिलाड़ी इस ग्राउंड से निकलकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।” श्रीमती साहू ने कहा कि खेल मंत्री विश्वास सारंग से मैने मुलाकात कर बरघाट स्टेडियम के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की और उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आपकी मांग को पूरा किया जाएगा, तो आगामी समय में हम इस स्टेडियम का सौंदयीकरण करके भव्य स्टेडियम के रूप में नगर को समर्पित करेंगे।

कार्यक्रम में पार्षद अभिलाष मालवीय ने कहा कि टर्फ विकेट बन जाने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधा मिलेगी, जिससे वे उच्च स्तरीय क्रिकेट में कदम रख सकें।

पंचशील क्लब के खिलाड़ी राजा खान ने कहा, “हमारी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि नगर परिषद ने खिलाड़ियों की मांग को प्राथमिकता दी।”

मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी चंद्रकांत साकुरे ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “टर्फ विकेट से खिलाड़ियों को बेहतर मौका मिलेगा। जब मैंने क्रिकेट शुरू किया था तब ऐसी सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन अब युवाओं के पास बेहतरीन अवसर होंगे। जुनून और मेहनत से वे ऊंचाइयों को छू सकेंगे।”

इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती ममता पाठक, पार्षदगण अभिलाष मालवीय, असंत उईके, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, अनिल पाठक, देवेंद्र ठाकुर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिवनी, राज क्लब अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, विकास जैन (सिविल हॉस्पिटल सांसद प्रतिनिधि), अंशुल रहांगडाले युवा मोर्चा अध्यक्ष, जितेंद्र कुशवाहा ,राजस्व विभाग से श्याम कुमार अवस्थी व नंदकिशोर मसराम, स्पीड क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button