क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

हत्या कर कुएं में फेंका था शव, बरघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिवनी यशो:-  बरघाट थाना अंतर्गत आने वाले एक ग्राम में बीते माह 12 अगस्त को खेत के कुएं में घर से लापता हुई। 17 वर्षीय युवती का शव मिला था, जिसके मौत के कारणों का पता लगाकर बरघाट पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय युवती को मारकर कुएं में फेंका गया था। वहीं नाबालिग का शव कुएं में फेंकने वाले आरोपित अनिल कांवरे (22) नांदी गांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह दो साल से नाबालिग के संपर्क में था। 9 अगस्त की रात दोनों मिले थे। दोनों के बीच संबंध स्थापित हुए। किसी अन्य व्यक्ति से भी नाबालिग बात करती थी। इसी आशंका के चलते नाराज होकर अनिल ने रस्सी से गला घोटकर नाबालिग की हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में बने कुएं में फेंक दिया।
इस मामले मे एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि बरघाट थाना में 10 अगस्त को मृतिका के पिता ने 17 वर्षीय बेटी के 9 अगस्त की रात को घर से लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और जांच शुरू कर दी थी। दो दिन बाद 12 अगस्त को नाबालिग का शव के कुएं में मिला था।
इस पर मर्ग कायम कर लिया गया था। जांच के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पुलिस ने नांदी गांव निवासी संदेही अनिल कांवरे (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब पता चला कि नाबालिग की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्यवाही में एसडीओपी ललित गठरे के मार्गदर्शन में बरघाट थाना प्रभारी कृपालशाह तेकाम, एसआई इंजन सिंह मर्सकोले, एएसआई राजेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद चंद्रवंशी, राजेंद्र कटरे शामिल हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button