सरस्वती शिशु मंदिर में बसंतोत्सव विद्यारंभ संस्कार सोमवार को भव्य आयोजन
Seoni 01 February 2025
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उ.मा विद्यालय भैरोगंज सिवनी में विद्या की देवी मॉ सरस्वती के प्रकटोत्सव एवं बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यारंभ संस्कार, पाटी पूजन तथा सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन 3 फरवरी 2025 दिन सोमवार को प्रात: 9.00 बजे से विद्यालय के नवीन भवन केशव कुंज (पी.जी कॉलेज के सामने) में किया गया है। आयोजन में 3वर्ष से 6वर्ष की आयु के नन्हे मुन्ने बच्चों का जिव्हा जागरण एवं विद्यारंभ संस्कार संपन्न किया जाएगा। उपरोक्त अभिनव आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन उपस्थित रहेगी।
आयोजन की अध्यक्षता वनांचल शिक्षा सेवा न्यास महाकोशल प्रांत की अध्यक्ष डॉ श्रीमती पुष्पा तेकाम करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर.आर डी.टी.सी सिवनी कीे विकासखण्ड अधिकारी श्रीमती श्वेता बिसेन रहेंगी। आयोजन के दौरान भैया/बहिनों द्वारा मॉ सरस्वती की आराधना के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुंदर-सुंदर झॉकियॉ प्रदर्शित की जाएगी। विद्यालय संचालन समिति के नितिन चौधरी (व्यवस्थापक) एवं प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन में सहभागिता का आग्रह किया है। उन्होनें सम्मानीय नागरिको से आग्रह किया है वे अपने 3 वर्ष से 6 वर्ष तक की आयु के नन्हें मुन्ने भैया-बहिनों को विद्यारंभ संस्कार के भव्य आयोजन में सहभागी कराकर उनके शैक्षणिक जीवन की मंगल शुरूआत कराकर अच्छे अभिभावक का दायित्व निभाए।



