मध्यप्रदेशसिवनी
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया
भ्रष्टाचार और नैतिक पतन का प्रतीक है नेशनल हेराल्ड में भ्रष्टाचार का मामला – श्रीमती मीना बिसेन
Seoni 17 April 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में गुरूवार को जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया है । युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज रांहगडाले ने नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर कचहरी चौक में भाजपा नेताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं के साथ कचहरी चौक में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण केवल आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि यह नैतिक पतन, सार्वजनिक संपत्ति की लूट और वंशवाद की पराकाष्ठा का ज्वलंत उदाहरण है। कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है और देश के विकास को अवरूद्ध किया है । यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दान की गई संपत्तियों को एक परिवार की निजी जागीर में बदल दिया। गांधी परिवार ने संस्थाओं को जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि उन्हें एक रियल एस्टेट कंपनी में परिवर्तित कर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाने ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के शेयर होल्डर वाली यंग इंडिया कंपनी को केवल 50 लाख के मामूली निवेश पर नेशनल हेराल्ड को संचालित करने वाली एसोसिएट जर्नल (एजेएल) जैसे बहुमूल्य कंपनी की संपत्तियों को कब्जा दिया गया। इस निर्णय से श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी परिवार को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और पटना जैसे प्रमुख शहरों में स्थित नेशनल हेराल्ड की अचल संपत्तियों का अधिकार प्राप्त हो गया। यह न केवल धोखाधड़ी है, बल्कि कांग्रेस पार्टी का सार्वजनिक संस्थाओं पर सीधा हमला भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कोई लोकतांत्रिक पार्टी नहीं रही, वह एक पारिवारिक उद्यम बन चुकी है। कांग्रेस का यह चेहरा ‘गांधी विकास मॉडलÓ जैसा है, जहां पार्टी का पैसा निजी पूंजी बन जाता है। आज आवश्यकता है कि देश का युवा इस मानसिकता के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा के पदाधिकारी, युवामोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।





