छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कायाकल्प योजना के अंतर्गत बस स्टैंड में हुआ भूमि पूजन

महिला पार्षदो को मंच में नेताओं के पीछे मिली जगह

सिवनी 31 मई 2023
बरघाट यशो:- कायाकल्प योजना अंतर्गत सबका साथ सबका विकास सबका बरघाट की भावना से पुरानी नगर की धरोहर को कायाकल्प योजना अंतर्गत बरघाट के पुराने बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण एवं सीमेंट्रीकरण का भूमि पूजन का किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन, नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षद संध्या अनिल सिंह ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
सांसद द्वारा पूर्व में बरघाट नगर को दिए गए तीन प्रतीक्षालय वार्ड क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 13, 14 वार्ड क्रमांक 15 साथ ही नगर को पूर्व में दो फायर फाइटर भी प्रदान किए गए जिन का लोकार्पण सांसद द्वारा किया गया। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए नगर के चौमुखी विकास के लिए अपने उद्बोधन में कहा सभी नगर परिषद के पार्षद गण एकजुट होकर नगर के नागरिकों के मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए अपना सहयोग दें और इस नगर को एक आदर्श नगर के रूप में प्रदेश में स्थापित करें । कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में नगर परिषद की अध्यक्ष इमरता साहू ने कहा कि पद संभालने में विरासत में हमें ऐसी नगर परिषद मिली जहां कर्मचारियों का कई महीनों का वेतन बाकी था और करोड रुपए की देनदारी लोगों की बाकी है, हर काम अधूरा पड़ा हुआ है, जिसकी जांच शासन स्तर पर की जा रही है, जैसी ही विकास कार्य चालू हुये, इंजीनियर डराया गया, जिसे कारण वह लगभग 6 महीने से अवकाश मे है, फिर भी नगर विकास में हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, हमारेेे द्वारा नगर विकास में कई प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है जो कुछ ही दिनों में मूर्त रूप लेने लगेंगे, हम कर्जा लेकर कोई काम नहीं करेंगे, ताकि जनता के ऊपर इसका कोई भार न आए, कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर और विजय सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की महिला पार्षदो मंच मे नेताओं के पीछे जगह मिली?।
इसी कड़ी में नगर परिषद सभापति श्रीमती निधि ऋषभ जायसवाल, ज्ञानसिंह चौधरी, असंत उइके, अभिलाष गोलू मालवीय, हेमंत राहंगडाले, पार्षद जितेंद्र सिंगारे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेश वरकडे, पूर्व आईएएस श्याम सिंह कुमरे, अजय त्रिवेदी, पूर्व पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल पाठक, राजेंद्र सिंह ठाकुर, विवेक बिसेन, सत्यांश भट्ट, पूर्व पार्षद नरेश अहिरवार, रमन लुधियाना, राम पटेल, विधायक प्रतिनिधि राकेश जैन, विजय राहंगडाले, जितेंद्र राहंगडाले, सुजीत सूर्यवंशी, राधेश्याम मिश्रा, मानसिह नागवंशी, जितेंद्र कुशवाहा, प्रदीप ठाकुर ,व्यापारी संघ व पूर्व पार्षद अजय सूर्यवंशी, नरेश राजपूत, मनोहर धानेश्वर प्रदीप धुर्वे, दामोदर तुरकर, अनुप प्रजापति नगर एवं क्षेत्र के समस्त व्यापारी जनप्रतिनिधि गण गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संदीप मिश्रा द्वारा किया गया।
अंत में कार्यक्रम का आभार सभापति अभिलाष गोलू मालवीय जी द्वारा किया गया?

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!