Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :- पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के द्वारा आमजन की सुविधा, अपराधो की रोकथाम एंव अवैध गतिविधियो पर नियत्रंण रखने हेतु थाना बरघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरीकलॉ मे बालाघाट सिवनी मुख्य मार्ग के समीप सरस्वती शिशु मंदिर के सामने स्थित जमीन पर नई पुलिस चौकी हेतु भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु भूमि पूजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे, रक्षित निरीक्षक पुलिस प्रवीण नायडू, थाना प्रभारी बरघाट मोहनीश सिंह बैस, यातायात प्रभारी विजय बघेल, मंच प्रभारी अरी आशीष खोब्रागड़े, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र उपाध्याय, थाना बरघाट एवं थाना अरी के अधिकारी कर्मचारी के साथ ग्राम बोरीकलॉ के गणमान्य नागरिक हरकचंद टेम्भरे, ग्राम सरपंच, उपसरपंच, पंच, पत्रकारगण एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



