छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

4 करोड़ 325 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन

Chhindwara 13 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू ने नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव के अंतर्गत करोड़ों रूपये के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सांसद ने 75 लाख की लागत से बने आई.डी.एस.एम.टी योजना अंतर्गत सी-1 कॉम्पलेक्स निर्माण का लोकार्पण किया साथ ही 25 लाख की लागत से बने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का भी लोकार्पण किया, वही मुख्यमंत्री अद्योसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत 4 करोड़ 23 लाख के निर्माण कार्य एवं कायाकल्प अभियान 2.0 योजना के अंर्तगत 75 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया।

नगर पालिका द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि नगरपालिका जुन्नारदेव के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने करोड़ों रुपए उपलब्ध कराए हैं इससे पता चलता है प्रदेश में विकास के लिए तीव्र गति से काम हो रहा है ।सांसद ने कहा कि नगर पालिका के अध्यक्ष और समिति द्वारा काम्प्लेक्स का भी निर्माण किया गया है जिसमें 42 दुकान बनी है यह जुन्नारदेव के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।क्योंकि कॉम्लेक्स बनने से अन्य गतिविधियों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ती है ।

यह जिम्मेदारी नगर पालिका निभाई है और इस कॉम्प्लेक्स से युवा साथी रोजगार प्रारंभ करना चाहते हैं पुराने व्यवसाय जो अपना रोजगार बढ़ाना चाहते हैं यह कॉम्प्लेक्स मील का पत्थर साबित होगा सांसद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में भी लगातार काम कर रही है और उसका उदाहरण देखने को मिला है कि 25 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण हो रहा ।
लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सालोडे पूर्व विधायक नत्थन शाह भाजपा महामंत्री परमजीत बिज, जुन्नारदेव भाजपा अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे सभापति पार्षद गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!