विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से सामुदायिक भवनों व ग्रेवल मार्गों का भूमिपूजन
जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को गति मिलेगी
Seoni 01 February 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जी राम जी योजना ग्रामीण भारत के विकास का एक ऐतिहासिक मॉडल बनकर उभरेगी। यह योजना न केवल ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली है, बल्कि समय पर भुगतान और श्रम के समुचित उपयोग को भी सुनिश्चित करने का इसमें प्रावधान किया गया है।

यह बातें सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भूमिपूजन एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कहीं।
रविवार को कई ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन
रविवार, 01 फरवरी 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री मुनमुन ने प्रातः 09:30 बजे से सिवनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने निम्न ग्रामों में विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया—
- ग्राम बखारी – सामुदायिक भवन
- ग्राम समनापुर – सामुदायिक भवन
- ग्राम औरिया रैयत – सामुदायिक भवन
- ग्राम बकौडी – जुझारपुर ग्रेवल रोड
- ग्राम दुकली – बाम्हनवाड़ा ग्रेवल रोड
- ग्राम बिहीरिया – सामुदायिक भवन एवं गंगेरुआ ग्रेवल रोड
- ग्राम बंडोल – सामुदायिक भवन विकास कार्य

कलश यात्रा और पुष्पमालाओं से हुआ आत्मीय स्वागत
प्रत्येक ग्राम में पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा पारंपरिक कलश यात्रा निकालकर विधायक का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने फूलमालाओं से आत्मीय अभिनंदन कर जनप्रतिनिधि के प्रति अपना स्नेह और विश्वास प्रकट किया।
“यह केवल पत्थरों का पूजन नहीं, गांव की सुविधा और सम्मान की नींव है”
इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा—
आज हमने केवल भवनों और सड़कों का भूमिपूजन नहीं किया है, बल्कि गांवों की सुविधा, सम्मान और भविष्य की मजबूत नींव रखी है। सामुदायिक भवन सामाजिक, धार्मिक आयोजनों और बैठकों का स्थायी केंद्र बनेंगे, वहीं ग्रेवल मार्ग किसानों और आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के विचारों को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिससे रोजगार, आजीविका, परिसंपत्ति निर्माण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में सहायक होगी जी राम जी योजना
विधायक श्री मुनमुन ने कहा कि –
इस योजना से किसान, कृषि श्रमिक और ग्रामीण परिवार सीधे लाभान्वित होंगे तथा
यह भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
गुणवत्ता और समय-सीमा पर कोई समझौता नहीं
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा—
विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण हों, ताकि सिवनी विधानसभा की जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण देखा
इसके पश्चात ग्राम बंडोल के पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक श्री मुनमुन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत जनकल्याणकारी बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण देखा और सुना।
गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—
- श्रीमती मालती डहेरिया – अध्यक्ष, जिला पंचायत
- श्रीमती किरण भलावी – अध्यक्ष, जनपद पंचायत
- जयदीप ठाकुर – अध्यक्ष, भाजपा मंडल बंडोल
- शंकरलाल उट्टी – अध्यक्ष, भाजपा मंडल बीजादेवरी
- जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंचगण
- बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन
की गरिमामय उपस्थिति रही।



