बोरदई में सामुदायिक भवन, सीसी मार्ग व नाली निर्माण का होगा भूमिपूजन
विधायक दिनेश राय मुनमुन करेंगे जनसंवाद, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन रहेंगी उपस्थित
Seoni 03 February 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन बुधवार, 4 फरवरी 2026 को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का व्यापक दौरा करेंगे। इसी क्रम में ग्राम बोरदई में होने वाला कार्यक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां सामुदायिक भवन निर्माण तथा बोरदई टेकरी में सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया जाएगा।
बोरदई विकास कार्य भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी,
क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य,
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता,
जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और
विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि –
विधायक दिनेश राय मुनमुन का यह दौरा पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला का हिस्सा है।
दिनभर के कार्यक्रम के अंतर्गत वे ढेकी,
परतापुर, लखनवाड़ा, संगई, जैतपुरकलां, कन्हरगांव, कातलबोडी, भंडारपुर, चावडी, गोपालगंज और
सुकवाह सहित अनेक ग्रामों में सामुदायिक भवन, टीन शेड, अतिरिक्त कक्ष, स्नान घाट, सौंदर्यीकरण, सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण जैसे कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
बोरदई के ग्रामीणों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि –
सामुदायिक भवन और सड़क-नाली जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण से गांव की सामाजिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
उक्ताशय की जानकारी ग्राम बोरदई के सरपंच श्री आशिफ जरदारी द्वारा दी गई।



