खेलमध्यप्रदेशसिवनी

भोपाल 11 की दमदार जीत, गुजरात ट्राई-ब्रेकर में विजयी

अशोक एंड अशोक हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांच चरम पर

Seoni 10 February 2026

सिवनी यशो:- स्वर्गीय सौभाग्य चंद मालू स्मृति में आयोजित
अशोक एंड अशोक हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए मुकाबले
दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक रहे। पहले मुकाबले में भोपाल और नागपुर के बीच
कड़ा संघर्ष देखने को मिला, वहीं दूसरे मैच में सिवनी और गुजरात के बीच मुकाबला
ट्राई-ब्रेकर तक पहुंचा।

Ashok and Ashok Hockey Tournament Seoni Bhopal vs Nagpur Match
अशोक एंड अशोक हॉकी टूर्नामेंट में भोपाल 11 और नागपुर के बीच रोमांचक मुकाबले का दृश्य

पहला मैच: भोपाल ने नागपुर को 5-2 से हराया

कलाम खान एवं जीशान खान द्वारा तैयार की गई सितारों से सजी
भोपाल 11 टीम ने नागपुर के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए
5-2 से जीत दर्ज की।

पहले क्वार्टर में भोपाल ने बढ़त बनाई, जबकि दूसरे क्वार्टर में नागपुर ने जोरदार
वापसी करते हुए स्कोर बराबर किया। फर्स्ट हाफ के बाद भोपाल ने आक्रामक रुख अपनाते
हुए लगातार तीन गोल दागे और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गोल स्कोरर
भोपाल: अनस खान (2), मुदस्सर (1), सद्दाम (1), हर्षदीप दीप (1)
नागपुर: उजैर (2)

अंपायर: कुमारी रूचि वानखेड़े एवं श्री राहुल वर्मन

मुख्य अतिथि का उद्बोधन

मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजा बघेल
उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और सकारात्मक दिशा
प्रदान करता है तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी शिव सनोडिया, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य
मोंटू भूरा, जिला बार एसोसिएशन सिवनी के अध्यक्ष सहित अधिवक्ता गण व अन्य
गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Ashok and Ashok Hockey Tournament Seoni Bhopal vs Nagpur Match
अशोक एंड अशोक हॉकी टूर्नामेंट में भोपाल 11 और नागपुर के बीच रोमांचक मुकाबले का दृश्य

दूसरा मैच: ट्राई-ब्रेकर में गुजरात की जीत

दूसरा मुकाबला सिवनी और गुजरात के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक
दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। ट्राई-ब्रेकर में गुजरात ने
4-2 से जीत दर्ज की।

अंपायर: मिस्टर मिलर फ्रांसिस एवं राजकुमार

मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा,
पूर्व विधायक नरेश दिवाकर एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
राजेश त्रिवेदी उपस्थित रहे।

दर्शकों व मीडिया की उपस्थिति

चौथे दिन बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमियों ने मैचों का आनंद लिया।
पत्रकार गैलरी में पिंटू तरवारे, संजय जैन (संजू), शानू पाशा,
संदीप लाहौरिया, जितेंद्र ठाकुर, अब्दुल वाहिद खान सहित अन्य
पत्रकार उपस्थित रहे।

कल के मुकाबले

कल मुंबई, भोपाल, अमरावती, गुजरात एवं बिलासपुर की टीमें मैदान में
उतरेंगी। दर्शकों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!