क्राइमसिवनी

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार स्थाई वारंटी सोहेल खान उर्फ गोलू पठान गिरफ्तार

बस स्टैंड सिवनी से दबोचा गया आरोपी, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहा विशेष अभियान

सिवनी यशो :- पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने 6 माह से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोहेल खान उर्फ गोलू पठान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान संचालित किया जा रहा था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोहेल खान उर्फ गोलू पठान पिता सफीक खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी बड़े मिशन स्कूल के पीछे, सिवनी को दिनांक 14 जून 2026 को बस स्टैंड सिवनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक श्री सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, आरक्षक प्रतीक बघेल, आरक्षक सतीश इनवाती, आरक्षक सिद्धार्थ दुबे एवं आरक्षक अजेंद्र पाल का सराहनीय योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!