WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

पूरे प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता मन की बात कार्यक्रम सुनने पहुंचे अलग अलग स्थानों पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भोपाल, केंद्रीय मंत्री धार, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बालाघाट एवं प्रदेश शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकताओं ने प्रदेश के बूथों पर “मन की बात” कार्यक्रम को सुना

-प्रदेश के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की ‘“मन की बात” को सुना

Bhopal 25 May 2025

भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की Óमन की बातÓ कार्यक्रम को सुना। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भोपाल के शाहपुरा मंडल के वार्ड क्र. 51 के बूथ क्र. 230, शेखर अस्पताल के पास ए-55, सेक्टर-ए में, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी बालाघाट विधानसभा के नगर मण्डल के बूथ क्र. 226 में, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके व सावित्री ठाकुर ने धार, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट, प्रहलाद सिंह पटेल एवं राकेश सिंह ने जबलपुर सहित प्रदेश के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की Óमन की बातÓ कार्यक्रम को आमजन के साथ सुना।

पूरे प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता मन की बात कार्यक्रम सुनने पहुंचे अलग अलग स्थानों पर - Seoni News

“मन की बात”  कार्यक्रम देश के जन-जन की बात हो गई है – अजय जामवाल

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने Óमन की बातÓ कार्यक्रम के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘मन की बातÓ कार्यक्रम देश के जन-जन की बात हो गई है। यह कार्यक्रम अब सामाजिक आंदोलन और जनक्रांति बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश के पास एक सशक्त नेतृत्व है। प्रधानमंत्री जी अपने कार्यक्रम में राजनीति से उपर उठकर सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री जी ‘मन की बातÓ के माध्यम से देश को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने गांव और मोहल्ले में ‘मन की बातÓ को देखें और जनता को दिखाएं। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन विकास विरानी, हिरेन्द्र बहादुर सिंह, राहुल राजपूत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता मन की बात कार्यक्रम सुनने पहुंचे अलग अलग स्थानों पर - Seoni News

‘मन की बात” कार्यक्रम आम आदमी के जीवन में प्रेरणा देता है- हितानंद

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने Óमन की बातÓ कार्यक्रम के पश्चात कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Óमन की बातÓ कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम, बड़े बर्फीले पहाड़ों पर आईटीबीपी के जवानों का सफाई अभियान, मधु मक्खियों का संरक्षण और कागज के रिसाइकल जैसे विषयों पर बात की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम आम आदमी के जीवन को प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से लोगों को जीवन जीने का नजरिया, समाज और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, जिला अध्यक्ष श्री राम किशोर कावरे, वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर बिसेन, बूथ अध्यक्ष श्री विनोद मंगलानी सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

पूरे प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता मन की बात कार्यक्रम सुनने पहुंचे अलग अलग स्थानों पर - Seoni News

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके, श्रीमती सावित्री ठाकुर, प्रदेश शासन के मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री व ‘मन की बातÓ के प्रदेश संयोजक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम ने धार जिले के विक्रम सभागृह, पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में बूथ क्रमांक 46 पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की Óमन की बातÓ कार्यक्रम का सुना। इस अवसर पर धार जिला अध्यक्ष निलेश भारती एवं धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार उपस्थित रहे।

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सतना जिले के चित्रकूट मंडल के बूथ क्रमांक 81 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के संगठन सचिव अभय महाजन, प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार उपस्थित रहे।

प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर के सेना मुख्यालय के बत्रा सभागार में सेना के अधिकारियों एवं जवानों के साथ प्रधानमंत्री जी के Óमन की बातÓ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी एवं जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर उपस्थित रहे।
प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जबलपुर स्थित निवास पर परिवार के सदस्यों व मित्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!