मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

किसानों की समस्याओं पर बड़ा आंदोलन: 10 दिसंबर को कचहरी चौक सिवनी में होगा प्रदर्शन

मक्का के दाम, खाद–बीज संकट, सिंचाई व बिजली जैसी समस्याओं पर जिला कांग्रेस कमेटी का आह्वान

 Seoni 07 December 2025
सिवनी यशो:-  जिले में मक्का के गिरते दाम, खाद एवं बीज की किल्लत, सिंचाई के संकट और बिजली आपूर्ति में हो रही कमी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने 10 दिसंबर 2025, बुधवार को दोपहर 12 बजे कचहरी चौक सिवनी में विशाल किसान आंदोलन करने की घोषणा की है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि “अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सभी अन्नदाता कृषक बंधुओं की उपस्थिति अनिवार्य एवं अपेक्षित है।”

कांग्रेस द्वारा उठाई गई प्रमुख माँगें

1. समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए
  • मक्का की सरकारी खरीदी ₹2400 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जाए।

  • धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल पर सुनिश्चित की जाए।

  • गेहूं की खरीदी ₹2700 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जाए।

2. खाद–बीज उपलब्धता
  • बोनी के समय किसानों को पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए।

  • यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

3. खाद विक्रय केंद्रों पर अतिरिक्त दस्तावेज़ मांग बंद हो
  • डबल लॉक केंद्रों में किसानों से खसरा और पावती की सत्यापित प्रतिलिपि मांगने की प्रक्रिया बंद की जाए, जिससे किसानों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।

4. सिंचाई हेतु बिजली आपूर्ति
  • किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे (सुबह 8 से शाम 6 बजे तक) निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।

5. वोल्टेज व ट्रांसफार्मर समस्या
  • बिजली में वोल्टेज कटौती बंद की जाए।

  • ट्रांसफार्मरों का उचित रखरखाव किया जाए।

  • किसानों पर बकाया बिजली बिल की जबरन वसूली तत्काल रोकी जाए।

  • काटे गए बिजली कनेक्शन पुनः जोड़े जाएँ तथा बकाया बिल माफ किए जाएँ।

6. मंडी व्यवस्थाओं में सुधार

  • कृषि उपज मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को तुरंत खत्म किया जाए।

7. सिंचाई ट्रांसफार्मर पर सब्सिडी
  • सिंचाई हेतु लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मरों पर किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाए।

8. लालमाटी क्षेत्र के लिए लिफ्ट इरिगेशन
  • लालमाटी क्षेत्र के किसानों को लिफ्ट एरिगेशन के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाए।

9. भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नहरों की मरम्मत
  • जिले की क्षतिग्रस्त नहरों की त्वरित मरम्मत कराई जाए।

  • दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

10. वन्यप्राणियों से जनहानि का मुआवजा
  • बाघ आदि के हमले में जनहानि पर महाराष्ट्र की तर्ज पर

    • ₹25 लाख मुआवजा

    • एक परिजन को सरकारी सेवा में नियुक्ति।

11. खेत–सड़क योजना बहाल की जाए
  • रुकी हुई खेत सड़क योजना को पुनः शुरू कर सड़कों का निर्माण कराया जाए।

कांग्रेस का आह्वान

जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने समस्त किसानों, कांग्रेस पदाधिकारियों, मंडलम–सेक्टर–बूथ कार्यकर्ताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों से आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा— “आईए, हम सब मिलकर किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद करें।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button