क्राइमधर्ममध्यप्रदेशसिवनी

गौ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, अपुष्ष्ट सूत्र

  सिवनी यशो:- पिछले सप्ताह सिवनी जिले के धूमा, धनौरा एवं केवलारी थाना क्षेत्र में निर्ममता के साथ गौवंश की हत्या से पूरे प्रदेश में आक्रोाश का वातावरण है प्रदेश सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और इस मामले में जिले के कलेक्टर एवं एसपी को हटाने जैसी बड़ी कार्यवाही करते हुये मामले की जाँच के लिये सीआईडी को भेजा गया है । गंभीतम मामले की जिले के समस्त संगठनों सहित प्रदेश भर से विरोध और घटना की निंदा हुई । इस मामले में पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज सहित अनेक धर्माचार्यो ने निंदा ओर नाराजगी प्रकट की है ।
पुलिस विभाग भी मामले को गंभीरता से लेकर अपराधियों की धरपकड़ में लगा हुआ है । अपुष्ष्ट सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार के सामूहिक गौ हत्या कांड से संबंधित कुछ मास्टर माइंडों को पकडऩे में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । जानकारी के अनुसार नागपुर से छ: व्यक्तियों को पकड़ा गया है । हालांकि पुलिस विभाग के अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रहे है कि कितने आरोपी पकड़े गये है परंतु यह अवश्य जानकारी दी गयी है कि कुछ आरोपी पकड़े गये है जिसकी अधिकृत पुष्टि गुरूवार को होने की बात कही जा रही है ।
जानकारी के अनुसार इस बड़े गौ हत्या कांड को कराने के लिये जहाँ से फंडिंग हुई है पुलिस उस दरिंदे की गर्दन दबोचने के लिये आकाश पताल एक कर रही है ।

गौ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, अपुष्ष्ट सूत्र - Seoni News

गांधी बाग नागपुर थाने में कुछ आरोपियों को नागपुर एवं सिवनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पकड़ा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button