ऑपरेशन मुस्कान सिवनी: डूण्डासिवनी पुलिस ने नाबालिग बालिका को नागपुर से किया रेस्क्यू
सिवनी यशो :- पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत डूण्डासिवनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नागपुर के कोराडी क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
मामा के घर जाने निकली बालिका हुई लापता
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 अप्रैल 2026 को एक अभिभावक ने थाना डूण्डासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्ष 09 माह की नाबालिग बालिका मामा के घर ग्राम कण्डीपार जाने के लिए निकली थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
टीम गठित कर शुरू की सघन तलाश
थाना प्रभारी चैनसिंह उइके द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा व एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई।
नागपुर में मिली लोकेशन, पुलिस ने किया रेस्क्यू
तकनीकी सहायता के माध्यम से बालिका की लोकेशन नागपुर के कोराडी क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल वहां रवाना हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालिका को सकुशल दस्तयाब कर सिवनी लाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस सफलता में निरीक्षक चैनसिंह उइके, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, सायबर सेल से विनय चौरिया, आरक्षक नितेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर एवं प्रियंका डेहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संदेश: पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक और परिवार की खुशियां लौट आईं।
Post Views: 171
Back to top button