देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा–एनडीए की प्रचंड जीत पर सिवनी में जश्न

मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाकर रचा नया इतिहास" — भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन

Seoni 14 November 2025

सिवनी यशो:-  बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में सिवनी भाजपा जिला कार्यालय बारापत्थर में आज उत्साहपूर्ण माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर खुशी प्रकट की।
सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होते ही भाजपा ने शुरुआती रुझानों में ही बढ़त बना ली थी, जो पूरे दिन कायम रही। इस अप्रत्याशित और मजबूत जनादेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ा दी।

बिहार चुनाव में भाजपा–एनडीए की जीत पर सिवनी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जश्न
बिहार चुनाव में भाजपा–एनडीए की प्रचंड जीत पर सिवनी में जश्न

लोकतंत्र के प्रति अभूतपूर्व उत्साह, बिहार ने रचा इतिहास — मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अपने अपार विश्वास को पुन: सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया और भाजपा–एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाई। यह जनादेश विरोधी दलों की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनता की जागरूकता का प्रतीक है।

बिसेन ने कहा कि बिहार की महिलाओं, युवाओं और किसान मतदाताओं ने दो चरणों में भारी मतदान कर यह संकेत स्पष्ट कर दिया था कि वे विकास, स्थिरता और सुशासन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत ने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को करारा जवाब दिया है।

“बिहार ने भ्रम फैलाने वालों को सबक सिखाया — विधायक दिनेश राय ‘मुनमुनÓ

क्षेत्रीय विधायक दिनेश राय ‘मुनमुनÓ ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा प्रचार के दौरान लगाए गए मिथ्या आरोपों और भ्रमात्मक बयानों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा भाजपा को ‘वोट चोरÓ बताने की ओछी राजनीति को बिहार की जनता ने करारी शिकस्त दी है। भारी संख्या में महिलाओं, युवाओं, किसानों और हर वर्ग के मतदाताओं ने भाजपा- एनडीए को जो समर्थन दिया है, वह विकास और प्रगति के प्रति जनता की स्पष्ट प्रतिबद्धता दर्शाता है। मुनमुन ने कहा कि रुझानों में एनडीए की एकतरफा बढ़त इस बात का प्रमाण है कि बिहार की जनता अब झूठ, लूट और भ्रम की राजनीति स्वीकार नहीं करेगी।

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा—

“बिहार विधानसभा चुनाव की संपूर्ण चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न होना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की लोकतांत्रिक संस्थाएँ और भी मजबूत हुई हैं। भाजपा सरकार की सुशासन, पारदर्शिता और ‘सबका साथ–सबका विकासÓ की नीति ने चुनाव प्रक्रिया में विश्वास को पुन: स्थापित किया है। इसके लिए चुनाव आयोग, प्रशासनिक टीम और सभी संबंधित अधिकारियों ने जिस उत्कृष्ट समन्वय और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है और लोकतंत्र की जड़ों को और सुदृढ़ करता है।”

उन्होंने आगे कहा—
“यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास मॉडल, गऱीब कल्याण योजनाओं और भाजपा के राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प पर जनता की मुहर है। इस जनादेश के पीछे हमारे सभी कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारियों, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा की अथक मेहनत और समर्पण है। संगठन का संदेश घर-घर तक पहुँचाने में उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता ने इस विजय को संभव बनाया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित होकर जनता की सेवा में लगा है

कार्यक्रम में शामिल प्रमुखजन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से—

बिहार चुनाव में भाजपा–एनडीए की जीत पर सिवनी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जश्न
बिहार चुनाव में भाजपा–एनडीए की प्रचंड जीत पर सिवनी में जश्न

पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे,

पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी

नगर पालिका अध्यक्षा ज्ञानचंद सनोडिया

गजानंद पंचेश्वर

संतोष अग्रवाल,

अजय डागोरिया,

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला उईके,

अभिषेक दुबे,

प्रहलाद पटेल,

राजू यादव,

रविशंकर भांगरे,

दीवान शाद अली,

संतोष पंजवानी चंद्रकांता महोबिया,मुनिया टांक, राजेन्द्र नामदेव, अमित डागोर मनोज नामदेव सहित बड़ संख्या में पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता शामिल थे।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/chhattisgarh/raipur/bihar-assembly-elections-bjp-has-shattered-the-myth-of-anti-incumbency-cm-said-on-the-landslide-victory-in-bihar-explaining-why-he-returned-to-power/articleshow/125326608.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!