नगर सहित आसपास के सभी हनुमान मंदिरो में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
सिद्ध पीठ बड़ा बगीचा वाले श्री हनुमान मंदिर धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
Seoni 13 April 2025
छपारा यशो:- नगर के शिवनगर वॉर्ड शनिचरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, बैनगंगा नदी तट के दूसरे छोर पर स्थित राम रसिक दरबार, परिषद क्षेत्र के घोघरी ग्राम स्थित हनुमान मंदिर, छपारा खुर्द स्थित हनुमान मंदिर के साथ छपारा नगर से बखारी ग्राम जाने वाले मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध जूनापानी वाले हनुमान मंदिर में धूमधाम के साथ हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया।

विदित हो कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है, इसी अवसर पर हनुमान सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया,जिसके चलते हनुमान मंदिरो में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।
कहा जाता है कि हनुमानजी की उपासना से जीवन के सारे कष्ट मिट जाते है। वहीं लोगों की ऐसी धारणा है कि हनुमानजी एक ऐसे देवता है जो थोड़ी सी प्रार्थना और पूजा से शीघ्र ही प्रसत्र हो जाते हैं मंगलवार और शनिवार का दिन इनके पूजन के लिये सर्वश्रेष्ठ है।
सिद्ध पीठ बड़ा बगीचा वाले श्री हनुमान मंदिर धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव :-
बड़ा बगीचा वाले दादा जी के नाम से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध । उक्त स्थान पर नगर सहित कई आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों इस पावन स्थान पर गहरी आस्था रखते है। ज्ञात हो कि इस सिद्ध क्षेत्र में हनुमानजी का चमत्कारी वर्चस्व है। सच्ची श्रद्धा भक्ति से जो भी भक्त दादा के दरवार में मन्नत करता है उस भक्त की मनोकामना त्वरित पूर्ण होती है। इस अवसर पर हनुमान सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया,जिसके चलते हनुमान मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था गत 11 अप्रैल से अखण्ड रामायाण का पाठ प्रारंभ किया गया जो 12 अप्रैल को सम्पन्न हुई साथ ही शनिवार की सुबह 04 बजे से हनुमान जी महराज का अभिषेक, के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया इसके साथ कीर्तन हवन का दौर जारी रहा,दोपहर 2.30 बजे से महाप्रसाद का वितरण एवं विशाल भंडारा का कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।




