धर्ममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

आनंद व उमंग के साथ मनाया गया श्रीश्री रविशंकर जी का अवतरण दिवस

   सिवनी यशो:- आर्ट ऑफ लिविंग परिवार सिवनी द्वारा देश सहित विदेशों में भी अपने अध्यात्म का परचम लहराने वाले देश के गौरव आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी का 68वां अवतरण दिवस पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ द ग्रैंड रजवाड़ा लूघरवाड़ा सिवनी में मनाया गया.

आनंद व उमंग के साथ मनाया गया श्रीश्री रविशंकर जी का अवतरण दिवस - Seoni News
भोपाल से पधारे आर्ट ऑफ लिविंग टीचर श्रीमती पूनम भार्गव एवं छिंदवाड़ा से पधारे श्री भूपेंद्र मिश्रा के सानिध्य में म.प्र. अपैक्स मेंबर श्री सुनील मालू द्वारा गुरुदेव के अवतरण दिवस पर सर्वप्रथम गुरु पूजा एवं केक काटकर भजन व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें भक्तिमय वातावरण में गुरु भक्ति के गीतों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर गुरुदेव के दिव्य दर्शन का आनंद पहुंचाया.
मनीष अग्रवाल ने सहपरिवार उपस्थित हुए गुरुभक्तों से आग्रह किया कि शिक्षा एवं अध्यात्म के प्रचार प्रसार का कार्य करते हुए आज श्री श्री रविशंकर के जन्म दिन पर हम सभी उनके अनमोल विचारों को आत्मसात करें, इस अवसर पर अनेक गुरुभक्त कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के पश्चात गुरुभक्तों ने भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया.
ज्ञात हो कि गुरुजी के जन्मदिन के पूर्व छह दिवसीय आनंद उत्सव कोर्स के माध्यम से लोगों को वर्तमान जीवन में कैसे खुश रहें, के गुर भी सिखाये गये. जिसमें भाग लेकर लोगों ने आनंद, प्रेम, शांति का अनुभव प्राप्त किया और जो उन्होंने इस सुदर्शन क्रिया के माध्यम से प्राप्त किया उसका लाभ अन्य लोगों को दिलाने और गुरुजी के तनाव मुक्त जीवन एवं हिंसामुक्त समाज के लिए कार्य करने के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button