राजनीतिसिवनी

भाजपा ने सिवनी जिले के पांच मंडलों में नियुक्त किए नए मंडल अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की स्वीकृति से हुई घोषणा,  भाजपा जिला ने अध्यक्ष ने शुभकामनाएँ दी 

Seoni 27 June 2025
सिवनी यशो :-  भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा के तीन मंडलों एवं केवलारी विधानसभा के दो मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा की स्वीकृति से की गई हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यह भी पढ़े :-
सिवनी वार्ड 11 उपचुनाव: कांग्रेस और भाजपा की महिला प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

 सिवनी जिले के पांच मंडलों में नियुक्त किए नए मंडल अध्यक्ष
पांच मंडलों में नियुक्त किए नए मंडल अध्यक्ष
इस संबंध में भाजपा जिला मीडिया विभाग द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया गया है कि घोषित मंडल अध्यक्षो में बरघाट विधानसभा के  गंगेरूआ मंडल से अंकित राहंगडाले कुरई मंडल में  सागर सूर्यवंशी एवं सुकतरा मंडल में चंद्रभान रघुवंशी को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है । इसी प्रकार केवलारी विधानसभा के  कान्हीवाड़ा मंडल में  इन्द्रकुमार जंघेला एवं धनौरा मंडल में सुजीत मिश्रा भाजपा को भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किय गया है । 

यह भी पढ़े :-<“आपातकाल सिर्फ संवैधानिक संकट नहीं, भारत की आत्मा पर प्रहार था” – आशीष दुबे/div>

जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने दी शुभकामनाएं

नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि “पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास दिखाया है, उस पर सभी कार्यकर्ता खरे उतरें — यही अपेक्षा है। सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की मजबूती और जनकल्याण के लिए कार्य करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!