WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा ने जिला मुख्यालय सहित समस्त मंडलों में मनायी डां.अंबेडकर जयंती

Seoni 14 April 2025

 सिवनी यशो :- भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रल्र डां. भीमराव अंबेडकर की जयंती सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं कार्यक्रम के समस्त मंंडलों में सफल आयोजन के लिये बनी टोली के मार्गदर्शन में गरिमामय तरीके से संपन्न की गयी । कार्यक्रम के लिये सफल आयोजन के लिये बनी टोली के संयोजक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुन ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता संदेश के कार्यक्रम संपन्न करने के पश्चात भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने डां. अंबेडकर जी की प्रतिमा तथा चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किये ।

संविधान के शिल्पी डां. अंबेडकर जी की जयंती पर मंडलों में जहां प्रतिमाएँ है वहाँ प्रतिमा पर तथा जहाँ प्रतिमाएँ नहीं है उन मंडलों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये कर बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त संबोधन के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया ।

आशीष माना ठाकुर ने जानकारी देते हुये बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय का मुख्य कार्यक्रम अंबेडकर चौक में भाजपा के वरिष्ठनेताओं सहित आमजनों के साथ मनाया गया । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सिवनी के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, एवं प्रस्तावना का वाचन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन , सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार , पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे , जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जिला मंत्री संजू मिश्रा , विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विनोद सोनी , सुरेंद्र बारमाटे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला ऊइके ,किरण वाहने , महामंत्री अनूप मिश्रा , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी , जिला मंत्री यशोदा डहेरिया , उज्ज्वला सोमदेव , मंडल अध्यक्ष सुनील डहेरिया , जितेंद्र अहिरवार, कन्हैया डहेरिया सहित सामाज के गणमान्य नागरिक,भाजपा के पदाधिकारी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!