छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

आदिवासी समाज के उत्थान और उनके गौरव के लिये भाजपा ने किया ऐतिहासिक काम – दिनेश राय

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन गांव-गांव पहुंच ग्रामीण बंधुओं से लिया आशीर्वाद
बंजारी मे शक्ति स्वरुपा माता रानी के दर्शन कर प्रारंभ किया जनसंपर्क अभियान

 

आदिवासी समाज के उत्थान और उनके गौरव के लिये भाजपा ने किया ऐतिहासिक काम - दिनेश राय - Seoni News
सिवनी यशो:- प्रदेश की शिवराज सरकार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिये और उनके गौरवशाली इतिहास को स्थापित करने की क्रांतिकारी पहल की है। उक्ताशय की बात भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा कही गयी है।सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने ग्रामीण अंचल मे जनसंपर्क के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोडने के लिये पूरी गंभीरता से काम कर रही है प्रदेश की बड़ी आबादी आदिवासी वर्ग की है परंतु यह वर्ग विकास की मुख्यधारा से कटा रहा है प्रदेश की यशस्वी शिवराज सरकार ने इस वर्ग के उत्थान के लिये और उनके गौरवशाली इतिहास को स्थापित करने की क्रांतिकारी पहल की है। भगवान बिरसामुंडा, टंट्या मामा, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, रानी कमलपति जैसी महान ऐतिहासिक हस्तियों के बलिदान के गौरव को स्थापित किया है तथा आदिवासी वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये क्रांतिकारी कदम उठाये। दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि आज प्रदेश में आदिवासी वर्ग आर्थिक रूप से सक्षम हो रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में समृद्ध हो रहा है और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

आदिवासी समाज के उत्थान और उनके गौरव के लिये भाजपा ने किया ऐतिहासिक काम - दिनेश राय - Seoni News
प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी वर्ग को सक्षम बनाने के लिये युवाओं को स्वरोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष वित्तपोषण जैसी योजनाओं के माध्यम से सक्षमता प्रदान करने के अभिनव अभियान प्रारंभ किये है। समूहों के माध्यम से इस वर्ग की महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के सफल प्रयास हुये है। भाजपा ने आदिवासी वर्ग के सम्मान के लिये जो प्रयास किये है वे पहले कभी नहीं हुये। देश के राष्ट्रपति पद पर आदिवासी वर्ग को गौरव प्रदान किया है। आज भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बंजारी मंदिर मे विराजित माता रानी के दर्शन तथा पूजन अर्चन व आशीर्वाद प्राप्त कर शक्ति स्वरूपा मां के जयकारों के साथ जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए प्रात: 10:00 बजे ग्राम घुनई पहुंचें। इसके पश्चात दिनेश राय मुनमुन ने देवगांव, नयेगांव, मुंडरई, सूखामाल, ऊंटेकटा, इमलीपठार, चमारी कलां, चमारी खुर्द, नांदियाकलां, खमरिया, सालीवाडा, मढ़वा, कचनरा, इमलिया, कमली, तेंदनी, बडपानी, भरगा, लाठगांव, झिरी, डांगावानी, तिलबोडी, पौण्डी, केकड़ा करेली, ग्राम देवरीकलां आदि ग्रामों सघन जनसंपर्क कर जन आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिनेश राय मुनमुन ने गांव-गांव मे विराजित शक्ति स्वरुपा माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही आप ग्राम केकड़ा के प्रतिष्ठित नागरिक अरुण चौकसे के निवास पहुंचे। तथा उनके पिता जी के गत दिवस हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button