छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग के पदक विजेताओं को दी बधाई

Chhindwara 15 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव बीते दिनों रतलाम में संपन्न हुई राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के पदक विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शैलेंद्र सेवेतिया व तुषार कदम ने स्वर्ण पदक, सोहेब शेख ने रजत पदक एवं प्रियांशु पहाडे और आयुष नागलेग ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ अनुज पाटकर, अजय सक्सेना, गुरजीत सिंह बेदी, विजय पांडे, शैलेंद्र मालवी .उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!