मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन का आज से सिवनी विधानसभा का दो दिवसीय प्रवास
Seoni 08 February 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन आगामी 09 फरवरी से सिवनी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के दो दिवसीय प्रवास पर रहेगी । श्रीमती बिसेन का जिलाध्यक्ष सिवनी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में प्रथम प्रवास के दौरान सिवनी विधायक दिेनेश राय मुनमुन भी साथ रहेंगे । जिलाध्यक्ष जी के इस प्रवास के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन के अलावा अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी साथ रहेंगे ।
भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन अपने प्रवास के प्रथम दिवस 09 फरवरी को प्रात: 11:30 बजे चमारी मंडल में दोपहर 2:30 बजे बीजादेवरी मंडल , एवं शाम 5:00 बजे मुंगवान मंडल में पहुँचेंगी जहाँ वे मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों से भेंट कर संगठन को मजबूत करने के लिये कार्यकत्र्ताओं से सक्रियता से जुटने के लिये आह्वान करेगी । इसी प्रकार श्रीमती बिसेन दूसरे दिन 10 फरवरी को प्रात: 11:00 बजे बंडोल मंडल मे एवं दोपहर 2:30 बजे करकोटी मंडल पहुँचेंगी ।
सिवनी जिला भाजपा ने जिलाध्यक्ष जी के प्रवास के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समस्त मंडल अध्यक्षों द्वारा प्रवास के अनुसार कार्यक्रम बनाने एवं मंडल क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकत्र्ताओं वरिष्ठ जनों को सूचना पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है तथा मंडल में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के प्रस्तावित प्रवास से उत्साह का वातावरण है ।



