राजनीतिसिवनी

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन का आज से बरघाट विधानसभा का दो दिवसीय प्रवास

Seoni 05 March 2025

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन 06 एवं 07 मार्च से बरघाट विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के दो दिवसीय प्रवास पर रहेगी । आज गुरूवार को होने वाले इस प्रवास में सुकतरा एवं कुरई मंडलों के प्रवास के दौरान बालाघाट – सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं बरघाट विधायक कमल मर्सकोले तथा वरिष्ठ पदाधिकारी गण भी साथ रहेंगे ।

श्रीमती बिसेन का जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात विधिवत बरघाट विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में प्रथम प्रवास हो रहा है । आज गुरूवार को प्रवास प्रात: 11:00 बजे सुकतरा मंडल के बादलपार से प्रारंभ होगा तथा दोपहर 2:00 बजे कुरई मंडल पहुँचेंगी।
इसी तरह 07 मार्च बरघाट विधायक कमल मर्सकोल एवं वरिष्ठ पदाधिाकारियों के साथ श्रीमती बिसेन प्रात: 11 बजे गंगेरूआ मंडल से प्रवास प्रारंभ करेंगी , दोपहर 2:00 बजे धारना एवं दोपहर 3:00 बजे बरघाट मंडल पहुँचेंगी ।
इस प्रवास के दौरान श्रीमती बिसेन मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों से भेंट कर संगठन को मजबूत करने के लिये कार्यकत्र्ताओं से सक्रियता से जुटने के लिये आह्वान करेगी ।
सिवनी जिला भाजपा ने जिलाध्यक्ष जी के प्रवास के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समस्त मंडल अध्यक्षों ने प्रवास के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित करने के साथ मंडल क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकत्र्ताओं वरिष्ठ जनों को सूचना पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है तथा मंडल में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के प्रस्तावित प्रवास से उत्साह का वातावरण है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!