धर्मसिवनी

हिन्दु नव वर्ष रैली को भव्य बनाने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की अपील

Seoni 29 March 2029
सिवनी यशो:- आज 30 मार्च को हिन्दु नव वर्ष पर्व के पर सिवनी नगर के पालिटेक्निक ग्राऊंड से विशाल वाहन रैली प्रात: 10 बजेे निकाली जायेगी । भारतीय परंपरा के नव वर्ष के स्वागत में निकलने वाली रैली में हर वर्ग के युवाओं, छात्र-छात्राओं मातृशक्ति उत्साह उत्साह के साथ शामिल हो । भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने समस्त जिलेवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुये आग्रह किया है कि नव वर्ष के स्वागत में निकलने वाली रैली में शामिल होकर गरिमामय बनाये ।

श्रीमती बिसेन ने भाजपा के समस्त कार्यकत्र्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, युवामोर्चा, महिला मोर्चे की मातृशक्ति, एवं अन्य मोर्चो से आग्रह किया है कि नव वर्ष का पूरे उत्साह के साथ स्वागत करें और नववर्ष पर निकलने वाली रैली में अपने साथियों सहित शामिल हो तथा रैली का हर चौक चौराहों में पुष्प वर्षा कर स्वागत करें ।

श्रीमती बिसेन ने आगे कहा है कि आज से प्रारंभ होने वाले शक्ति उपासना के पर्व को नये संकल्पों के साथ मनाते हुये पार्टी की मंशा के अनुसार जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जागरूकता का संदेश प्रसारित करें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिये छोटे छोटे कार्य अपनी दिनचर्या में शामिल करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button