मंडलाराजनीति

कुलगुरू डॉ. विनोद मिश्रा का मंडला में आत्मीय स्वागत, भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया स्मृति चिन्ह भेंट

रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरू के प्रथम मंडला आगमन पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में हर्ष

Mandla 23 August 2025

मंडला यशो:-  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरू डॉ. विनोद मिश्रा का मंडला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने उन्हें साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े :- शिक्षक अनिल राजपूत हुए ज्ञानपुंज सम्मान से इटारसी में हुए सम्मानित

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कुलगुरू पद पर मनोनयन के बाद मंडला का यह उनका प्रथम आगमन है, जिससे हम सब गौरवान्वित हैं। वर्षों से वे भाजपा के कार्यक्रमों में कुशल संगठक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहे हैं और उनका सानिध्य मंडला के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता रहा है।

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता

इस मौके पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से सुरेंद्र दुबे, सुधीर कसार, थामन बरमैया, विनय मिश्रा, शिवा रानू राजपूत, सूर्यकांत जांघेला, धर्मराज परिहार, प्रमोद चौरसिया, अंशुमाली शुक्ला, बसंत चौधरी, सत्यम मिश्रा, अभिनव सिहारे, हबीब गौरी, विजय अग्रवाल, आकाश क्षत्री, नीरज कांड्रा, विकास यादव, अमन अग्रवाल, सुरेंद्र क्षत्री, सावन नीखर, विनय तिवारी, दीपांशु दुबे आदि शामिल रहे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!