मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

केवलारी क्षेत्र में अतिवृष्टि से तबाही, पीडितो से मिलने पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष 

  सिवनी यशो:- गत दिनों केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कन्हान एवं पिंडरई में अतिवृष्टि एवं छोटे नदी नालों में आए भारी तूफान के चलते ग्राम वासियों को हुई भारी क्षती एवं परेशानी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा दोनों ही ग्रामों का दौरा कर पीडि़तों से मिलकर उनका हाल जाना गया। 

50 मकान हुये ध्वस्त, फसले हुये तबाह 

उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने बताया कि, भारी वर्षा के चलते ग्राम कन्हान पिपरिया के लगभग 50 परिवारों के कुछ मकान या तो ध्वस्त हो गए हैं जबकि अनेक क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हो गए हैं। इसी तरह ग्राम पिंडरई के छह परिवारों के आवासों को भी भारी क्षती पहुंची है। साथ ही एक दीवार गिरने से अनेक पशु घायल हो गए हैं। दोनों ही ग्रामों की फ सले भी भारी तबाही की चपेट में आ गई है।

पशुओं भी हताहत हो रहे है 

श्री ठाकुर ने बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा तत्काल ही जिला कलेक्टर एवं एसडीएम से चर्चा कर लोगों के भोजन एवं राशन की व्यवस्था करवाई गई साथ ही मकान के ध्वस्त अथवा क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके रहने हेतु वैकल्पिक आवास की व्यवस्था कराई गई। विद्युत व्यवस्था भंग होने के चलते बिजली विभाग को तत्काल बिजली शुरू करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही पशुओं के लिए चारा एवं घायल पशुओं की चिकित्सा हेतु चलित पशु चिकित्सा वाहन को बुलाया जाकर चोटिल पशुओं के उपचार की व्यवस्था की गई। 

बाढ़ में फंसे 40 ग्रमाणों की सुरक्षा के लिये बुलाया गया राहत दल 

श्री ठाकुर ने बताया कि ग्राम पिंडरई में लगभग 40 ग्रामीण जन जिन में अधिकांश बच्चे थे वे बुरी तरह बाढ़ के पानी की बीच फंस गए इस हेतु जिला अध्यक्ष ने तत्काल एनडीआरएफ की टीम को सूचना देकर बुलवाया तथा सभी नागरिकों को सुरक्षित निकला गया। 

पीडि़तो को पर्याप्त राहत का आश्वासन, तत्कालिक सहायत प्रदान की 

श्री ठाकुर ने बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा सभी पीडि़त ग्राम वासियों से मिलकर उनकी चिंताओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। साथ ही ग्राम सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को दोनों ग्रामों में ध्वस्त हुए मकान मालिकों को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा गया। साथ ही ग्राम वासियों को आश्वासन दिया गया कि जो भी फसलें क्षतिग्रस्त हुई है उनका सर्वे करवाकर शीघ्र्र व  हरजाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
श्री ठाकुर ने बताया कि, विकास दो दिनों से भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वे स्वयं दोनों ही ग्रामों के लोगों से निरंतर संपर्क में रहकर उनकी परेशानियों को दूर करने के हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। इस दौरान दोनों ही ग्रामों के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिनमें प्रमुख रूप से प्रशांत दुबे एवं योगेश चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष, मदन शिववंशी, शरद साहू, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, सचेंद्र वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!