भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया
Chhindwara 05 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जिला भाजपा कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान में देश के नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
एक पेड़ माँ के नाम संकल्प के साथ रोपे जा रहे ये पौधे न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि मातृभूमि तथा मातृशक्ति के प्रति हमारी अगाध श्रद्धा का पर्याय है। प्रकृति संरक्षण की यह पहल, आने वाली पीढिय़ों के लिए एक हरित व स्वस्थ भविष्य की नींव रखेगी। यह बगीचा भी आप सभी के सहयोग से सबसे सुन्दर बगीचा बनेगा। विश्व पर्यावरण दिवस के जिला संयोजक गुरजीत सिंह शंटी बेदी एवं जिला सह संयोजक अलकेश साव एवं अनीश पटेल द्वारा कार्यक्रम संकलन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, श्रीमती कांता ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा दामोदर, पूर्व महापौर श्रीमती कांता सदारंग, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, धर्मेन्द्र मिगलानी, अजय सक्सेना, अलकेश लाम्बा, अनिल गुप्ता, राजेश बैस, दिवाकर सदारंग, संदीप सिंह चौहान, सभापति संजीव रंगू यादव, राहुल बंटी उईके, अभिलाष गोहर, दीपक कोल्हे, दिन्शु यादव, कुबेर सूर्यवंशी, बंटी राय, कृपाशंकर सूर्यवंशी, गुरूप्रसाद धुर्वे, सुदीप काले, सूरज पटेल, मनीष निर्मलकर, मनीष यादव, संदीप यादव, शैलेन्द्र मालवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



