भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने लाडली बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन
मुख्यमंत्री द्वारा शगुन की राशि ट्रांसफर पर जताया आभार, बहनों ने बांधी राखी
Chhindwara 08 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने वार्ड क्रमांक 36, भारतादेव स्थित आदर्श नगर में लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
इस अवसर पर बहनों ने जिलाध्यक्ष को तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा और उन्होंने पुष्पवर्षा कर बहनों का सम्मान किया।
यह भी पढ़े :- “रक्षाबंधन पर बहनों को मिला भाई का प्यार – मुख्यमंत्री ने भेजा प्रेम और सुरक्षा का उपहार”
शेषराव यादव ने कहा कि यह सिर्फ रक्षाबंधन नहीं, बल्कि सरकार और बहनों के बीच स्नेह और सुरक्षा का संबंध भी है।
उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की सराहना करते हुए बताया कि हर महीने 1250 की राशि बहनों को सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विशेष ₹250 की शगुन राशि भी बहनों के खातों में भेजी गई है।
समारोह में अनेक गणमान्य हुए शामिल
इस आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता,योगेश सदारंग, पार्षद अजय सक्सेना, दिवाकर सदारंग, गुरजीत बेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, राजेश मोखलगाय, यशवंत वानखड़े,राकेश माइकल, अभिषेक वर्मा, किरण चौबितकर, सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों की उपस्थिति रही।



