मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आदिवासी विधानसभा लखनादौन के मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन का तीन दिवसीय प्रवास 05 फरवरी से 

Seoni 03 February 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन आगामी 05 फरवरी से लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेगी । श्रीमती बिसेन का जिलाध्यक्ष के रूप में यह पहला प्रवास रहेगा उन्होंने अपने प्रवास का क्रम आदिवासी विधानसभा से करने का निर्णय लिया है । जिलाध्यक्ष जी के इस प्रवास के दौरान अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी साथ रहेंगे । 
भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन अपने प्रवास के प्रथम दिवस 05 फरवरी को प्रात: 11:30 बजे केदारपुर मंडल में दोपहर 2:30 बजे घंसौर, एवं शाम 5:00 बजे कहानी मंडल में पहुँचेंगी जहाँ वे मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों से भेंट कर संगठन को मजबूत करने के लिये कार्यकत्र्ताओं से सक्रियता से जुटने के लिये आह्वान करेगी । 
इसी प्रकार श्रीमती बिसेन दूसरे दिन 06 फरवरी को प्रात: 11:30 बजे लखनादौन मुख्यलय के मंडल मे एवं दोपहर 2:00 बजे आदेगांव मंडल पहुँचेंगी । 
लखनादौन विधानसभा के तीसरे दिन के प्रवास के तहत श्रीमती बिसेन प्रात: 11:30 बजे धूमा एवं दोपहर 2:00 बजे नागनदेवरी मंडल पहुँचेंगी । 
सिवनी जिला भाजपा ने जिलाध्यक्ष जी के प्रवास के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समस्त मंडल अध्यक्षों द्वारा प्रवास के अनुसार कार्यक्रम बनाने एवं मंडल क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकत्र्ताओं वरिष्ठ जनों को सूचना पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है तथा मंडल में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के प्रस्तावित प्रवास से उत्साह का वातावरण है ।
श्रीमती बिसेन के जनजाति बाहुल्य वाली विधानसभा के दूरस्थ केदारपुर मंडल से प्रवास की योजना का कार्यकत्र्ताओ ने स्वागत किया है और अध्यक्ष की मंशा को स्पष्ट संकेत माना है कि श्रीमती बिसेन की प्राथमिकता में आदिवासी समाज को भाजपा की मुख्यधारा से जोड़कर भाजपा के संगठन को मजबूती प्रदान करना है और जनजाति समाज के बीच विश्वास पैदा करना है कि उनके हितों का ईमानदारी से संरक्षण भाजपा करती है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!