कुछ ही देर में भाजपा के 62 जिला अध्यक्षों की घोषणा
Seoni 08 January 2025
सिवनी यशो :- मध्य प्रदेश में भाजपा के जिलाध्यक्षों के चयन तय हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी आज गुरूवार को दोपहर बाद सूची जारी भी कर देगी ।
जानकारी के अनुसार इस सूची में प्रदेश के समस्त 62 जिला अध्यक्षों की एक साथ घोषणा की जाएगी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची जारी होने में विलंब होने का कारण भी यही था कि एक साथ समस्त 62 जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाना थी निवासी जिला अध्यक्षों से एवं समस्त जनप्रतिनिधियों से यह भी कहा गया है कि जो भी जिला अध्यक्ष बने उसका स्वागत किया जाए किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न ना हो यह बात कही गई है
बुधवार को यह चर्चा थी कि देर रात तक जिलाध्यक्षों की सूची आ जाएगी, और लगभग प्रदेश कार्यालय सूची जारी करने की तैयारी भी कर चुका था, परंतु प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भाजपा के निवर्तमान अध्यक्षों से गुरूवारों की सुबह चर्चा की और जिला अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किये गये कार्यो और पार्टी को बूथ तक मजबूत करने के लिये उनको धन्यवाद देते हुये आगे भी बेहतर जिम्मेदारियों के लिये उन्हें तैयार रहने की बात कर की है ।
इसमें कितना भारतीय जनता पार्टी के सांसद विधायक जिलों के प्रभारी जिलों के निर्वाचन अधिकारी समस्त जिला अध्यक्ष शामिल थे सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि उन्हें यह बता दिया गया है कि आज कुछ देर पश्चात पश्चात भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।


