देश विदेशबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लोकतंत्र के महायज्ञ में आहूति डालने वाले मतदाताओं का भाजपा ने माना आभार

 

सिवनी यशो:- जिले में आमतौर पर शांति पूर्वक हुए मतदान के लिए जिला भाजपा द्वारा सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया है।जिस तरह मतदाताओं ने उत्साह के साथ जिले की सभी विधानसभाओं में भारी मतदान कर लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहूति डाली उससे निश्चित रूप से लोकतंत्र को मजबूती प्राप्त हुई है ।

चुनाव के दौरान हुई कठिनाईयों के लिये खेद व्यक्त किया

लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान जिले के जनमानस को अनेक कठिनाईयाँ हुई होगी, इसके बावजूद सम्मानीय मतदाताओं ने मतदान में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया जिसके लिये
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी, सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल, एवं डाँ. अभिजीत सिंह चौहान जिला महामंत्री अजय डागोरिया, गजानन पंचेश्वर, जयदीप सिंह चोहान, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी के साथ ही जिला भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा जिले के समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

चुनाव प्रक्रिया में संलग्र प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को शांतिपूर्ण मतदान के लिये दिया धन्यवाद

जिला भाजपा द्वारा, चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न कराने में प्रशासनिक व्यवस्था में लगे अधिकारी, कर्मचारी, व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले अनेक सहयोगियों मिडिया बंधुओं की उल्लेखनीय भूमिका रही है। व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने वाले प्रशासनिक वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों एवं इस व्यवस्था से जुड़े हर वर्ग के व्यक्तियों को शांतिपूर्वक, निष्पक्षता, निर्भिकता से चुनाव कराने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यकत्र्ताओं की मेहनत से मिलेगी प्रचंड जीत

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बालाघाट संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी भी आज सिवनी नगर आईं जहां उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए चुनाव कार्य में लगे हुए कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। आज संपन्न हुए मतदान पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए जिला भाजपा द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास कार्यों और भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते निश्चित ही इस चुनाव में भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!