छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के विकास, विरासत एवं संस्कृति को आगे बढाने का कार्य किया – मुनमुन

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन का ग्रामीण क्षेत्रों मे सघन जनसंपर्क अभियान जारी

भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के विकास, विरासत एवं संस्कृति को आगे बढाने का कार्य किया - मुनमुन - Seoni News
भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के विकास, विरासत एवं संस्कृति को आगे बढाने का कार्य किया – मुनमुन

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया है आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाया। साथ ही हमेशा आदिवासी समाज के हित और कल्याण के लिए काम किया। उनकी विरासत, विकास और संस्कृति को आगे बढऩे का काम किया। यह बात सिवनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने चमारी मंडल में चुनावी जनसंपर्क के दौरान आमजनों से कहीं।

 

भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के विकास, विरासत एवं संस्कृति को आगे बढाने का कार्य किया - मुनमुन - Seoni News भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज प्रात: 09:00 बजे भाजपा मंडल चमारी के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुनई से जनसंपर्क अभियान आरंभ कर देवगांव, मटामा, नयेगांव, सूखामाल, ऊंटेकटा, ईमलीपठार, चमारी कलां, चमारी खुर्द, नांदियाकलां, इमलिया, कमली, तेंदनी, बडपानी, भरगा, लाठगांव, ढोंडा , सर्रा, झिरी, बक्सी, पहाडी, जोगीवाडा, दरबई, देवरीकलां, छिंदवाह, पौंडी, गुंदरई, नवलगांव, डांगावानी, खटकर, लुडगी, सागर, अंधियारी, पिंडरई एवं ग्राम बंजर मे सघंन जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज से झूठ बोलकर उनका फायदा लिया और उन्हें गुमराह कर हमेशा सत्ता हासिल करने का काम किया है। इसलिए उन्होंने आव्हान किया कि आदिवासी समाज कांग्रेस के बहकावे में ना आए और भाजपा के पक्ष में अपना जनसमर्थन देकर आदिवासी समाज, किसान, मातृशक्ति और गरीबो के हितो के संरक्षण को सुरक्षित करें। दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के आदिवासी वर्ग को पेसा एक्ट के माध्यम से जल, जंगल, जमीन का अधिकार प्रदान किया। केन्द्र की मोदी सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था कर कोरोना महामारी के संकट से हर गरीब को मदद पहुंचाने का काम किया। गरीबों के सपनों को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हर गांव में प्रधानमंत्री आवास बनाकर उन्हें पक्के घर में रहने का अधिकार दिया। दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार, समाज से लेकर देश के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्जवल बनाने के लिए दिन.रात काम कर रहे हैं। बहनों का सम्मान करने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार ने लाडली बहन योजना शुरू की माता बहनों का सम्मान देश में शास्त्रों की दृष्टि से हमेशा होता रहा है लेकिन सरकार की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने पहली बार योजनाओं के माध्यम सें माता, बहनों का सम्मान सबसे बड़ी प्राथमिकता के रूप में रखा है। गांव के पढऩे वाले बच्चे ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर बने इसके लिए प्रधानमंत्री ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की अवधारणा तय की है सिवनी जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापना से सबको स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। आयुष्मान भारत की योजना संकट में संजीवनी की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बैगा सहरिया समाज के लिए अलग से योजना बनाई गई है। देश के जनजाति समाज के सम्मान के लिए 15 नवंबर को जनजाति गौरव स्वाभिमान दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषित किया है। जनसंपर्क अभियान के दौरान जहां बहनों द्वारा भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन का कलश लेकर आगवानी की गयी। तों वही युवाओं द्वारा बाजे गाजे के साथ फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों सहित बडी संख्या मे ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button