भाजपा की सरकार ने किसानों को खाद व बिजली के लिए तरसाया: कांग्रेस
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण छिन्दवाड़ा ने सौंपा ज्ञापन
Chhindwara 20 December 2024
छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा की सरकार (BJP government) में किसान खाद और बिजली के लिए तरस रहा। समय पर बिजली आपूर्ति नहीं होना, अघोषित कटौती आम बात हो चुकी है। खाद के लिए किसान उचित मूल्य की दुकानों के सामने कतार में खड़ा है फिर भी खाली हाथ लौट रहा। निराश हो चुका अन्नदाता बार-बार शासकीय दफ्तर के दरवाजे खटखटा रहा किन्तु उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाना भाजपा सरकार की किसान विरोधी (anti farmer) सोच को उजागर कर रहा है। किसानों की खाद व बिजली की समस्या को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण छिन्दवाड़ा ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन (memorandum) प्रस्तुत कर समय पर खाद व बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (Block Congress Committee) ग्रामीण छिन्दवाड़ा ने खाद व बिजली की समस्या को लेकर दो प्रथक-प्रथक ज्ञापन प्रस्तुत कर शासन व प्रशासन का ध्यानाकार्षण कराया कि 1 हेक्टेयर भूमि पर मात्र 5 बोरी यूरिया खाद देने सुनिश्चित किया गया है जो कि पूर्णत: गलत व अव्यवहारिक है। इसे बढ़ाकर तत्काल 10 बोरी किया जाना चाहिए, क्योंकि कृषि क्षेत्र की हल्की व बर्रा भूमि पर उर्वरा शक्ति कमजोर होती है इस कारण इसे बढ़ाया जाना चाहिए।
किसानों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर खाद उपलब्ध कराने की नीति बनाई जानी चाहिए। खुले बाजार में विक्रेताओं की दुकानों पर खाद के मूल्य का बोर्ड लगाने के साथ ही यूरिया प्रति बोरी शासकीय निर्धारित मूल्य 266 रूपये के हिसाब से बेचे जाने की मांग कांग्रेस के द्वारा रखी गई। खाद की मात्रा को 50 किलो के स्थान पर 45 किलो कर दिया गया है जबकि कीमत बढ़ा दी गई है जिसे कम किया जाना चाहिए। किसानों को डीएपी खाद के स्थान पर नए-नए नामों से नकली खाद बेची जा रही है।



