देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा ने अपनी विचारधारा एवं सिद्धांतो पर प्रमाणिकता से कार्य किया है – प्रहलाद पटेल

-आयोजित भाजपा मंडलों की बैठकों मे किया सहभागिता

 


सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ता विचारधारा के लिये काम करने वाले कार्यकत्र्ता है और पार्टी की विचारधारा के लिये भाजपा के कार्यकत्र्ताओं ने बहुत संघर्ष किया है और उसी संघर्ष का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी आज सत्ता के शिखर पर है । हम सभी भाजपा के कार्यकत्र्ताओं के लिये यह प्रसन्नता का विषय है कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद विचारधारा और राष्ट्र स्वाभिमान के वह कार्य किये है जिनके लिये हमने और हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया । मोदी सरकार ने दस वर्षो में वह सब किया जो हम चाहते थे इसलिये हमें गर्व होना चाहिये और भाजपा को अपने अपने बूथ पर अधिकतम मतो से विजयी बनाने के लिये पूरी ताकत से जुटना चाहिये । इस आशय की बात भाजपा के कद्दावर नेता और मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सिवनी विधानसभा के मंडल क्षेत्रों में चुनावी जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही ।


श्री पटेल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना शामिल था जिसे मोदी सरकार ने किया, भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिये हमारी पार्टी संकल्पित थी वह हुआ । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के अनुसार हर दलित शोषित वर्ग तक विकास की किरण पहुंचे गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से वह भी किया जा रहा है । श्री पटेल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार वह सब कर रही है जिसके लिये भाजपा की पहचान है । देश को विश्वगुरू के पद पर प्रतिष्ठित करना हमारा मुख्य संकल्प है जिस दिशा में भारत तीजे से आगे बढ़ रहा है । श्री पटेल ने कहा कि आज अन्य दलों के नेता, कार्यकत्र्ता भाजपा के कार्यो से प्रभावित है और उन्हें समझ आ रहा है कि राजनैतिक दलों में भाजपा से अधिक विश्वसनीय राजनैतिक दल दूसरा नहीं है । श्री पटेल ने भाजपा के कार्यकत्र्ताओं से कहा कि अन्य दलों के कार्यकत्र्ताओं को भाजपा में शामिल करने में संकोच नहीं करें ।
श्री पटेल के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल भी शामिल रहे ।

गरीब कल्याण की राशि अब सीधे पहुँच रही है हितग्राही के खाते में – आलोक

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा गरीब कल्याण और विकास के जो कार्य किये जा रहे है वह हर वर्ग के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर किये जा रहे है । हर योजना की राशि हितग्राही के खाते में पहुँचाने के लिये पहले जनधन खाते खोले और हर प्रकार की राशि सीधे उनके खातो में भेजने का ऐतिहासिक काम किया है । विकास के कामों में केवल पारदर्शिता नहीं है बल्कि गुणवत्ता निर्धारित मापदंडों पर पूरा फोकस है ।

मोदी सरकार गरीब कल्याण का पर्याय बनी – दिनेश राय मुनमुन

इस दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी को भारी मतों विजयी बना कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प अनुसार अबकी बार 400 पार में अपनी सहभागीता सुनिश्चित कर राष्ट्रहित को संबल प्रदान करें। विधायक श्री राय ने कहा कि मोदी सरकार गरीब कल्याण का पर्याय बन गयी है। इस लोकसभा चुनाव मे न केवल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बल्कि आमजनता भी मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से गांव-गांव तक पीने का पानी पहुंचाने का काम मोदी सरकार मे ही संभव हो सका है। इसके साथ ही अनेकों जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। पूर्व मे शासकीय योजनाएं सिर्फ कागजों मे बनती थी। परंतु आज योजनाओं की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक लगातार समीक्षा की जाती है।
इस अवसर ठाकुर महताब सिंह, प्रहलाद पटेल कोनियापार, राजेश उपाध्याय, नरेन्द्र टांक, गुरु पाराशर, धीरसिंह भलावी, परसराम सनोडिया, ज्ञानचंद सनोडिया जिला उपाध्यक्ष, भुवन अवधिया, ओमप्रकाश तिवारी, राजीव उइके भाजपा मंडल अध्यक्ष, ओम राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष, सुमित राय भाजपा मंडल अध्यक्ष, दिलीप सनोडिया भाजपा मंडल अध्यक्ष, अमित पांडे भाजयुमो प्रभारी, जयदीप ठाकुर मंडल प्रभारी, राकेश काकू बैस, तरुण मुनिया टांक संयोजक अटल विचार मंच, अरुण उपाध्यक्ष, सुरेश सनोडिया, योगेन्द्र जैन महामंत्री, मनीष बघेल, राकेश ठाकुर, कैलाश बाकलवार, मोहन बंजारा, दुर्गा साहू, मठरु बरकडे, मुरारी साहू, डा. राय, शंकर उट्टी महामंत्री, शंकर डहेरिया, लखन डहेरिया, पुरुषोत्तम साहू, चमरा डहेरिया, निरंजन मिश्रा, कपसलाल, शमीम अंसारी, बलराम साहू, मोनू साहू मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, काजू सल्लाम मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, श्रीकांत बघेल मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, मुकेश बघेल, परसू साहू, आशिक आशू अंसारी, नीतेश बंजारा, अनकलाल उईके, सतीश राठौर, घनश्याम कौशले, राम वर्मा, दीपू मिश्रा, मनोज साहू, रविशंकर बरमैया, राजू पाठक, पीतेन्द सिंह ठाकुर, रघुराज जंघेला, पार्वती जंघेला, अनिता राठौड़, महेश जंघेला, केके राय, विजय जंघेला, सत्येंद्र ठाकुर, राजेश वर्मा, पन्नालाल इनवाती, पूनाराम उईके, रामकरण भलावी, चंद्रकुमार ठाकुर, रामचंद भलावी, मूरतलाल साहू, घनश्याम भलावी, मनोज रजक, मधुसूदन पांडे, शिवकुमार साहू, विजय उइके, संतोष कर्वेती, अज्जू धुर्वे, बब्लू खान, सोनू साहू, देवीसिंह पटेल, वीरेन्द्र पटेल, जयदीप कौशिक, नरसिंह सनोडिया, अरविंद उपाध्याय, काशीराम बघेल, अशोक बरमैया, रामकुमार सनोडिया, भूषण ठाकुर, गुड्डा तिवारी, अशोक सनोडिया, छोटू सनोडिया, मनोज बघेल, श्याम ब्रम्हवंशी, लकेश बंजारा, फकीरा भाई राधेलाल सरपंच, सुखभान मरकाम सरपंच, ओमनारायण ठाकुर, जस्सू बघेल, हुकुम सनोडिया, पोहपसिंह जंघेला सहित बडी संख्या मे मातृशक्ति, आमजन एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!