भाजपा गारंटी और झूठ का सहारा लेकर मतदाताओं को धोखा दे रही है – जेपीएस तिवारी
सिवनी यशो:- एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा गारंटी और घोषणा पत्र के रूप में झूठ का सहारा लेकर मतदाताओं के साथ धोखा देने जा रही है। वोट देने से पहले मतदाताओं को भाजपा की पिछली चुनावी घोषणा पर विचार करना चाहिये, कि क्या वे घोषणा पूरी हुई ?
1. 2 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार, जबकि सच्चाई यह है कि प्रतिवर्ष रोजगार देश में घट रहें है।
2. किसानो की आय दोगुनी, आज देश में सबसे ज्यादा कर्जदार किसान है। किसानों का समर्थन मूल्य मोदी सरकार नहीं दे पा रही है।
3. भ्रष्टाचार खतम करेंगे, सारे भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल किये जा रहें है जिन पर भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे उन्हें क्लीन चिट दी जा रहीं है। राफेल डील, नोटबंदी, इलेक्टोरल बॉन्ड से लाखों करोड़ो रूपय का भ्रष्टाचार।
4. लोकपाल विधेयक लायेंगे, केन्द्र में सरकार बनने के बाद लोकपाल बिल विधेयक बनाना तो दूर, उस पर चर्चा भी नहीं की।
5. 100 स्मार्ट सीटी निर्माण करेंगे, देश में 5 स्मार्ट सीटी का भी निर्माण नही कर पायें।
6. हर गरीब को पक्का मकान देंगे, 2022 से प्रधानमंत्री आवास योजना बंद कर दी गई है
7. डालर के मुकाबले रूपये का मूल्य मजबूत करेंगे, इन 10 वर्षो में डालर के मुकाबले रूपये का मूल्य सबसे कमजोर हुआ है।
8. पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम कम करेंगे, भाजपा सरकार के 10 वर्षो में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम तेजी से बढ़े है।
9. भाजपा द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड से कम्पनियों से वसूली की गई, उन कम्पनियों को क्लीन चिट दी गई, वस्तुओं के दाम कम्पनियों द्वारा मनमाने ढ़ंग से बढ़ाये। 2019 में मोटर सायकल, हीरो होण्डा, स्पेन्डर, 55 हजार के दाम से बढ़कर 2020 में 1 लाख रूपय हो गये। कोविड के समय भी जीवन रक्षक दवा बनाने वाली दवा कम्पनियों से चंदा लेकर दवॉईयो की कीमतो में बेतहाशा वृद्धि की गई।
10. धान का समर्थन मूल्य 3100 रू. प्रति क्विंटल, गेहॅू 2700 रू. प्रति क्विंटल, रसोई गैस 450 रू. सिलेंडर, लाड़ली बहना को 3000 हजार रूपये प्रति माह सब घोषणाएॅ, सिर्फ घोषणा ही बनकर रह गई।
सम्मानीय मतदाताओं भाजपा के धोखे में अब नहीं आना, क्योंकि इन 10 वर्षो में भारत की अर्थव्यवस्था अस्वस्थ हो गई, देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है भाजपा से जुडे लोग कर्ज लेकर विदेश भाग रहें है। लाभ के सरकारी उपक्रम औने-पौने दामो में बेचे जा रहें है। भाजपा राज में पड़ोसी देश से भी श्रीलंका, नेपाल, चीन से संबंध खराब हुये है चीन भारत की धरती पर कब्जा कर रहा है। यदि पुन: सशक्त और समृद्ध भारत, बेरोजगार मुक्त भारत चाहते है तो आप अपना अमूल्य वोट इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह पंजे की बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाईये। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया।



