मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पेयजल समस्या निराकरण के लिये भाजपा ने बनाया कंट्रोल रूम, टेंकरों से पहुँचाया जा रहा पानी

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता जनता को सहयोग करें, सिवनी विधायक ने बुलाये अपने निजी और कार्यकत्र्ताओं के टेंकर
भाजपा पेयजल कंट्रोल रूम का मोबाईल नंबर 9329840664

Seoni 15 April 2025

सिवनी यशो :- सिवनी नगरीय क्षेत्र में भीषण जलसंकट की स्थिती निर्मित हो गयी है। इस स्थिती से निपटने के लिये भारतीय जनता पार्टी गंभीरता से प्रयास कर रही है । भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन के निर्देश पर जिला भाजपा कार्यालय में समस्या के निकराकरण के लिये कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तो सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन अपने निजी टेंकरों एवं परिचितों के टेंकरों से नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करा रहे है ।

जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि यह सर्वविदित है कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जलसंकट उत्पन्न होने की संभावनाओं को देखते हुये पूर्व से ही प्रयास कर रहे है । जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर सिवनी नगर सहित क्षेत्र की पेयजल समस्या के निराकरण के लिये पूरी ताकत के साथ जुटे है और उनके प्रयास सफल भी होंगे । कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष सहित जलकर्म समिति के सभापति और पार्षदगण भी सिवनी विधायक के सफल प्रयासों की सराहना कर रहे है वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पूर्वाग्रह से ग्रासित होकर जल संकट के लिये भाजपा को दोष देने की ओछी मानसिकता का प्रगटीकरण कर रहे है और कांग्रेस के झंडे लगे हुये एक दो टेंकर से पानी नगर में घुमाकर जनसेवा करने का ढोंग कर रहे । जनता इस बात को बेहतर जानती है कि छिंगली कटा लेने से कोई शहीद नहीं कहलाता । समस्या निराकरण के लिये पूरी ताकत से सफल प्रयास किये जाते है जो परिणाम देकर जनता को राहत देते है ।

शहर में भीषण जल संकट की स्थिती को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से जल वितरण में सहयोग करने की अपील की है तथा भाजपा जिला कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, यहाँ कार्यालय मंत्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत के मोबाईल नंबर 9329840664 पर संंपर्क कर समस्या पेयजल से संबंधित समस्या बतायी जा सकती है जिसके निराकरण के लिये उपलब्धता अनुसार मदद सुनिश्चित की जायेगी तथा शहर के कई हिस्सों में पानी की कमी से जूझ रहे निवासियों की मदद के पूरे प्रयास किये जायेंगे । श्रीमती बिसेन ने उन कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है जिनके पास ट्रैक्टर और टैंकर उपलब्ध हैं, वे स्थानीय जल स्रोतों से पानी भरकर वितरण में सहायता करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन ने कहा है कि भाजपा की पहचान ही जनसेवा है आज जब सिवनी शहर भीषण जल संकट से गुजर रहा है तो हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है और ऐसे समय में किसी भी क्षेत्र में समस्या के निराकरण के लिये भाजपा के कार्यकत्र्ता आगे आकर सहयोग करें और जल संकट की चुनौती से जनता को उबारने में अपना योगदान दें ।

श्रीमती बिसेन ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिन कार्यकर्ताओं के पास ट्रैक्टर,टेंकर उपलब्ध हैं, और जिनके गांवों में जल समस्या नहीं है, साथ ही जहां सांसद/विधायक निधि अथवा निजी टैंकर उपलब्ध हैं, वे कृपया उन टैंकरों में पानी भरवाकर अपने ट्रैक्टर के माध्यम से सिवनी शहर के जल संकट को दूर करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के स्थानीय जल स्रोतों से टैंकर भरकर नगर में जल का वितरण किया जा सकता है।

श्रीमती बिसेन ने कहा है कि भाजपा जिला कार्यालय के माध्यम से टेक्टरों में डीजल की व्यवस्था एवं टेक्टर में आये हुये चालको के लिये भोजन और ठहरने की व्यवस्था करायी जायेगी। सहयोग के करने की इच्छा रखने वाले कार्यकत्र्ता भी सिवनी भाजपा जिला कार्यालय के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है । बिसेन ने कहा, “आपका एक प्रयास किसी परिवार के लिए राहत की सांस बन सकता है। आइए इस समस्या से मिलकर लड़े और अपने शहर के साथ खड़े हों।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!