सिवनी यशो:- जिला भाजपा में संगठन पर्व के अंतर्गत चल रही संगठानात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार 10 दिसंबर को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अलकेश आर्य सिवनी आएंगे जहां दोपहर 3:30 बजे वे भाजपा जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक लेंगे। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा दी गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, श्री आर्य संगठन चुनाव के संबंध में अपेक्षित और आमंत्रित कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा कर आवश्यक निर्देश व मार्गदर्शन देंगे। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल संगठन पर्व सहयोगी, मोर्चे के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों की उपस्थिति आवश्यक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा सभी आमंत्रित एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों से इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।



