भाजपा 25 को अटलजी की जयंती एवं 26 को वीर बाल दिवस मनायेगी
Seoni 23 December 2024
सिवनी यशो:- 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न, अटल बिहारी की सौंवी जन्मजयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी साथ ही अगले दिन 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उनके साहबजादों बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह की शहादत को याद करते हुए उनकी स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि, 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का दायित्व जिला संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष लालू राय एवं सह संयोजक जिला मंत्री पीयूष दुबे तथा सचिन अवधिया को दिया गया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि 25 दिसंबर को जिले के हर बूथ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती मनाई जाएगी ग्रामों में चौपाल लगाई जाएगी और जगह-जगह संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यकाल के विकास कार्यों प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी महती योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा।
इसी श्रृंखला में अटल जी की सौवीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 2 बजे अटल विचार मंच द्वारा एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें प्रबुद्धजनों द्वारा अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपनी बात रखी जाएगी






