मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

नगर की चरमराई व्यवस्थाएँ सुधारने भाजपा करेंगी प्रयास

जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं पार्षदों की बैठक संपन्न

नगर की चरमराई व्यवस्थाएँ सुधारने भाजपा करेंगी प्रयास - Seoni News
सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र में व्यापत अव्यवस्थाओं के निराकरण के लिये भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठों जनों सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद में भाजपा के सभी 14 पाषदों की उपस्थिती में बैठक संपन्न हुई ।
आयोजित बैठक हुई चर्चा के अनुसार ग्रीष्मकाल के प्रथम चरण में ही नगर के अनेक वार्डो में पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने एवं गंदा पानी आने की बात सामने आयी, पिछले लंबे समय से नगर की सफाई व्यवस्था चरमाराई हुई है, नगर की नालियाँ साफ नहीं होने से पूरा नगर परेशान है , कचरा नहीं उठ रहा है । यातायात व्यवस्था ध्वस्त है मनमाने तरीके से सड़को के किनारे वाहन लगे हुये है, अतिक्रमण के कारण भी यातायात व्यवस्था अनियंत्रित हो रही है । आम आदमी की समस्याओं का नगर पालिका में निराकरण नहीं हो रहा है आदि बहुत सारी समस्याएँ चर्चा के दौरान सामने आयी जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे सहित अन्य वरिष्ठजनों ने निर्णय लिया है कि आम जनता को सारी सुविधाओं का लाभ सरलता से प्राप्त हो इसके लिये भाजपा जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से जनता की समस्याओं के निराकरण के लिये बिंदूवार चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिये हर संभव प्रयास करेगी ।

नगर की चरमराई व्यवस्थाएँ सुधारने भाजपा करेंगी प्रयास - Seoni News
संपन्न बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर, भाजपा पार्षद दल के नेता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, सिवनी नगर मंडल उत्तर के अध्यक्ष संजय सोनी, दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष पंजवानी, संजय खंडाईत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती डाली अमित डागोर,राजू यादव, विजय गोलू मिश्रा, रवि भांगरे, संजय भलावी, श्रीमती मालती पाँडे, श्रीमती अुसुईया पटवा, सुश्री साक्षी डागोरिया, श्रीमती रामकुमारी बरमैया, श्रीमती रवि गोविंदी उईके, श्रीमती जीतू तरूण श्रीवास, श्रीमती राजश्री संदेश बास्सा, श्रीमती प्रभा दुबे पुत्र मोंटू दुबे, सहित नगर भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button