छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा के कार्यकत्र्ता विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में इतिहास रचेंगे – गौतम

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं में जिस तरह का उत्साह है वह निश्चित तौर पर 2023 और 2024 में इतिहास बनाने का काम करेंगे। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जो काम हो रहा है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सिवनी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने के साथ लोकसभा चुनाव में जिले से भारी बढ़त के सारे रिकार्ड तोडऩे के लिये हमें तैयार रहना है और अब हम केवल चुनाव में सफलता के लिये अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे हमें हर मोर्चे पर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफास करना है । उक्ताशय के विचार जिला भाजपा संगठन के प्रभारी सतानंद गौतम ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति में उपस्थित भाजपा जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को संबोधित करते हुये कही । श्री गौतम ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो से मैं जिले के प्रभारी के रूप में यहाँ काम करते रहा है सभी वरिष्ठों, पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने जिस क्षमता से मुझे सहयोग किया और उसी के परिणाम रहे कि जिले में बूथ विस्तारक अभियान और बूथ विजय संकल्प अभियान संभागीय स्तर पर सबसे बेहतर सिवनी में हुआ आप सभी के सहयोग के लिये मैं सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ अब मुझे नई जिम्मेदारी प्राप्त हुई है उसमें आप सभी से मिला अनुभव में काम आयेगा ।

कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार मतलब कांग्रेस – आलोक

जिला कार्यसमिति में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी समय में चुनाव होना है और अब हम सभी को दुगनी क्षमता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है । पिछले में समय में संगठन की मजबूती के लिये जो कार्य किये गये वे सराहनीय रहे है परंतु अब उन कार्यो को परिणाम में बदलने का समय आ गया है । श्री दुबे ने कहा कि अब चुनाव का समय आगया है और विरोधी दल कांग्रेस झूठ का मायाजाल फैलाकर जनता को भ्रमित करने के लिये अनाप शनाप बयान बाजी करेंगे इनका मुंह तोड़ जवाब देने के साथ हमें संगठन को पूरी तरह बूथ स्तर तक सक्रिय रखना है । श्री दुबे ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार मतलब कांग्रेस इन्हीं के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंगार ने दिग्विजय सिंह पर सबसे बड़ा रेत माफिया, भू माफिया एवं शराब माफिया होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में गरीबों के कल्याण की सारी योजनाओं को बंद कर दी थी । उस समय वरिष्ठ मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना बढ गया है कि टीआई रेट तय कर रहा है और उसका पैसा उपर तक जाता है। श्री दुबे ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सरकारी कर्मचारी कितना परेशान रहा है यह सब जानते है उन्हें परेशान करने के लिये तबादलो की धमकी कांग्रेस के पास हमेशा बनी रहती है और एक दिन में ही एक कर्मचारी के तबादला आदेश तीन तीन बार बनते थे । तबादलों के नाम पर सिवनी में ही कितना बड़ा गोरखधंधा हुआ है यह केवल याद दिलाने की आवश्यकता है ।
श्री दुबे ने कहा कि इनके द्वारा नारी सम्मान योजना, गैस सिलेंडर पाँच सौ रूपये में देने एवं बिजली मुफ्त में देने वाली बाते केवल जनता को भ्रमित करने वाली है पिछले समय में किसानों को कर्ज माफी और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की वायदे झूठे रहे इसी प्रकार यह योजनाएँ भी केवल वोट बटोरने के लिये है इन्हें देना कुछ नहीं है केवल सत्ता प्राप्त कर भ्रष्टाचार करना जिसका जनता को पुराना अनुभव है । श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि संकल्प लेकर जाएं कि 2023-24 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे और कांग्रेस के झूठ का जवाब देकर सच को उजागर करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया – डाँ बिसेन

इस अवसर पर बालाघाट सिवनी के सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुये कहा कि जिले में हमारा संगठन बहुत मजबूत है और पिछले दिनों बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक जो कार्य हुये है उसमें हमें सक्रियता लाने की आवश्यकता है ओर कांग्रेस को भ्रम को तोडने के लिये हमारे पास बड़ा नेटवर्क है । भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने जनहित में जो कुछ किया है कांग्रेसी सरकारों से उसकी अपेक्षा नहीं की जा सकती कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार करती है जबकि देश का सम्मान बढ़ाने, विकास के कार्य और जनहित की व्यापक सोच भाजपा के शासन में भी संभव है । बूथ स्तर तक कार्यकत्र्ता कांग्रेस के हर झूठ का जबाव देने के लिये पूरी सक्षमता का परिचय दे और सोशल मीडिया में भी अपनी सक्रिया उपस्थिती दर्ज कर भ्रमाक बातों का जबाव दें ।
जिला कार्यसमिति में जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने बूथ विजय संकल्प अभियान की सफलता से संबंधित विषय रखा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चोहान ने 30 मई से 30 जून तक पार्टी के चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के बार में जानकारी दी और कहा कि इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के धूम धाम से मनाया जायेगा । कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजाय डागोरिया एवं जिला मंत्री लालू राय ने मंच संचालन किया जिला आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक शशि ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, प्रेम तिवारी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष आशोक तेकाम पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!