छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा का बरघाट विधानसभा सम्मेलन आज

बरघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन में बरघाट विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बरघाट नगर स्थित आदर्श लान में 4 अगस्त दिन शुक्रवार को समय दोपहर 2 बजे से विधानसभा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन रखा गया है। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि सुश्री कविता पाटीदार संभागीय प्रभारी व राज्य सभा सांसद, जिला संगठन प्रभारी अरुण दिवेदी भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, वैभव पवार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की प्रमुख उपस्थिति में सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न होगा। बरघाट विधानसभा संयोजक मीना बिसेन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। सम्मेलन में संगठन से संबधित जानकारी एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करने एवं पार्टी की रणनीति तैयार करने कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन रखा गया है। बैठक में अपेक्षित विधानसभा में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद, सभी मंडल कार्यसमिति, सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चे कार्यसमिति, सरपंच, उपसरपंच, पंच, शक्ति केन्द्र टोली, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
बरघाट विधानसभा संचालन समिति डॉ. ढालसिंह बिसेन, वैभव पवार, मीना बिसेन, अजय डागोरिया, कमल मर्सकोले, लोचन मर्सकोले, आभा राहंगडाले, इमरता साहू , अशोक तेकाम, भगवत राय, गोमती ठाकुर, विमला वरकड़े, राजेश पटेल, विवेक बिसेन, विजय राहंगडाले, गौरव बिसेन, मानसिंह सनोडिया, प्रवीण मोनू दीक्षित ने सभी अपेक्षित पदाधिकरी एवं कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या पर उपस्थित होने की अपील किए है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!