भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी 17 जून को जिला कार्यालय में
मंडला सांसद सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे उपस्थित
भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी 17 जून को, फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे मुख्य अतिथि
Seoni 15 June 2026
सिवनी यशो: – भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 17 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधायक कमल मर्सकोले की विशेष उपस्थिति रहेगी।
संगोष्ठी में सांसद-विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, पूर्व सांसद एवं विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ जिला संयोजक, नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद, जनपद पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न मंडलों के प्रबुद्धजन आमंत्रित किए गए हैं।
कार्यक्रम में शिक्षक, व्यापारी, उन्नत कृषक, समाज प्रमुख, समाजसेवी, अधिवक्ता एवं चिकित्सक वर्ग के लोगों की विशेष सहभागिता रहेगी। भाजपा संगठन द्वारा सभी वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
भाजपा जिला संगठन ने निर्देश जारी करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल से अधिक से अधिक प्रबुद्धजनों को साथ लेकर कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है।


