छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपाई गुटबाजी का आडियो वायरल, हारे विधायक दे रहे मंडल अध्यक्ष को धमकी

भाजपा विधानसभा प्रभारी के भाई ने मंडल अध्यक्ष को दी धमकी, वायरल आडियो बना चर्चा का विषय

Chhindwara 04 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरई विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी रहे लखन वर्मा के भाई संजय वर्मा और कुंडा मंडल के अध्यक्ष धरमसिंह वर्मा के बीच बातचीत का वायरल हुआ आडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधानसभा प्रभारी के भाई मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। और कहना नहीं मानने पर परिणाम भुगतने तक की बात कर रहे हैं।

चौरई क्षेत्र में चर्चा में बना यह आडियो लोग खूब सुन रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि चौरई विधानसभा में सभी मंडल अध्यक्ष लखन वर्मा समर्थक हैं। 6 मंडल अध्यक्ष उनके अनुसार चल रहे हैं लेकिन कुंडा मंडल के अध्यक्ष धरमसिंह वर्मा गुटबाजी छोड़ सभी को एक साथ लेकर चलने लगे जो विधानसभा प्रत्याशी लखन वर्मा के भाई संजय वर्मा को यह खलने लगा और उन्होने फोन पर मंडल अध्यक्ष से गाली गलौंच की और यह कहते सुने जा सकते हैं कि ज्यादा बड़ा नेता बन चुका है जहां मिलेगा वहीं सबक सिखाएंगे।

इसके अलावा उन्होने यह भी कहा कि चौरई में शेष 6 मंडल अध्यक्ष उनके हिसाब से चलते हैं एक मंडल अध्यक्ष के अपने हिसाब से चलने से कुछ नहीं होगा वैसे भी जब हमारे मंडल अध्यक्ष नहीं थे तो हमने टिकट ले आया। बताया जाता है कि कुंडा मंडल अध्यक्ष ने इसको लेकर संगठन में अपनी बात रखी है। जिला भाजपा अध्यक्ष तक यह मामला पहुंच गया है। देखना है कि अनुशासन हीनता का मामला सामने आने पर संगठन द्वारा इसको लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

सागौन की कटाई में झूठा फंसाया जा रहा: धरमसिंह वर्मा

कलकोटी ग्राम में डूब क्षेत्र में सागौन के पेड़ की अवैध कटाई को लेकर कुंडा मंडल अध्यक्ष धरमसिंह वर्मा का नाम आने पर उन्होने सफाई दी है उनका कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। जबकि राजस्व विभाग द्वारा की गई जांच में उनका कहीं नाम नहीं है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!