सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी : फग्गनसिंह कुलस्ते

जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान, ऊर्जा और उत्साह का दिखा संगम

भाजपा नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सिवनी

Seoni 02 March 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष मीना बिसेन के नेतृत्व में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

यह बात जिला भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें केवल पद ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियाँ भी सौंपी हैं, जो उनकी क्षमता, योग्यता और परिश्रम की सच्ची परीक्षा है।

BJP Seoni district executive felicitation ceremony addressed by Faggan Singh Kulaste
भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सम्मान समारोह को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते।

संगठन परिवार भाव से चलता है : मीना बिसेन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पार्टी समय-समय पर योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर उनका सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि “हमारे पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा रोपे गए संगठन रूपी वटवृक्ष को हमें अपने श्रम और निष्ठा से सिंचित करना है। भाजपा संगठन परिवार भाव से चलता है।”

उन्होंने मंच से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, मातृशक्ति, मंडल अध्यक्षों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएँ भी दीं।

BJP Seoni district executive felicitation ceremony addressed by Faggan Singh Kulaste
भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सम्मान समारोह को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते।

जनसंपर्क और समाधान से ही मिलेगी सफलता : दिनेश राय मुनमुन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए, जनता की समस्याओं को समझना चाहिए और उनके समाधान का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि हम दृढ़ संकल्प के साथ पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें, तो आगामी स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।

BJP Seoni district executive felicitation ceremony addressed by Faggan Singh Kulaste
भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सम्मान समारोह को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते।

अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित समावेश : कमल मर्सकोले

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष की टीम में सभी वर्गों, क्षेत्रों, युवा शक्ति और अनुभवी वरिष्ठजनों का संतुलित समावेश किया गया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएँगे।

BJP Seoni district executive felicitation ceremony addressed by Faggan Singh Kulaste
भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सम्मान समारोह को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते।

ढोल-ताशे, गुलाल और वंदे मातरम् से सजी आयोजन की भव्यता

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फग्गनसिंह कुलस्ते का स्वागत आतिशबाजी, ढोल-ताशों और रंग-गुलाल के साथ किया गया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले एवं अभिषेक दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर एवं सुजीत जैन, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर, मुकेश बघेल सहित सभी उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, आईटी सेल, सोशल मीडिया टीम, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चा–प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!