Seoni 05 June 2025
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डां. श्याम प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, एवं कांग्रेस द्वारा पचास वर्ष पूर्व लोकतंत्र की हत्या के काले अध्याय आपातकाल संबंधी कार्यक्रमों के लिये सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार 06 जून को दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है ।
जिला भाजपा मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित समस्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष,महामंत्री, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, कार्यक्रम की जिला टोली एवं मण्डल टोली के संयोजक,सहसंयोजक बैठक में उपस्थित रहेंगे। सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि समय पर उपस्थित होंवे।



