क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

अंधे कत्ल का पर्दाफाश आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Chhindwara 23 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस कंट्रोल रूम में गुरूवार को प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 20 जनवरी को दूरभाष के सूचना प्राप्त हुई की घटना स्थल गांगीवाड़ा कुलबेहरा नदी के पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात पुरूष की लाश पड़ी है तथा उसकी पास एक मोटरसाईकिल पड़ी हुई है की सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया, मौके पर उपस्थित विनिता पति केवल सल्लाम निवासी खूनाझिरकला चौकी उमरानाला थाना मोहखेड द्वारा मृतक अज्ञात पुरूष की पहचान उसके पति केवल सल्लाम के रूप में की जिसकी रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 12/2025 धारा 194 BNSS का कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया ।

प्रथम दृष्टया उक्त घटना एक्सीडेन्ट की प्रतीत हो रही थी, जो शव के पंचनामा कार्यवाही उपरान्त पी.एम. कराया गया डाक्टर से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त की गई जिन्होंने मृतक की मृत्यु गला घोटने से दम घुटने एवं सिर में आई गंभीर चोट के कारण मृत्यु होना लेख किया गया ।

जिससे प्रकरण हत्या का होने से अपराध क्र. 31/2025 धारा 103(1), 238 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय व अनि पल्लिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित गई ।

गठित टीम द्वारा तत्पर्यता पूर्वक विवेचना कर मृतक केवल सल्लाम के मोबाईल नंबर की CDR  एवं PSTN के विश्लेषण, मृतक के परिवारजन मृतक का पिता जेठू सल्लाम, मृतक का भाई कैलाश सल्लाम से पूछताछ तथा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीव्ही फोटेज के आधार पर पाया गया कि मृतक केवल सल्लाम की पत्नि विनिता सल्लाम के आरोपी मनीष साहू से प्रेम संबंध थे जिसकी जानकारी मृतक केवल सल्लाम को पता चलने पर वह विनिता सल्लाम से झगडा विवाद करता था ।

इसी कारण विनिता सल्लाम के कहने पर आरोपी मनीष साहू द्वारा उसके दोस्त विकाश उर्फ बिक्की साहू के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 18.01.2025 को मृतक को शराब पीलाकर घटना स्थल गांगीवाड़ा कुलबेहरा नदी के पास ले जाकर मृतक का गला गमछा से घोटकर उसके सिर मुँह पर पत्थर पटकर हत्या कर, घटना को एक्सीडेन्ट का रूप देने के उद्देश्य से मृतक के शव एवं मोटरसाईकिल को कुलबेहरा नदी के पानी में फेंकना पाया गया । जिस पर आरोपियों की उनके संभावित स्थानों में पतासाजी कर आरोपी (1) मनीष साहू पिता स्व. शोभाराम साहू उम्र 30 साल निवासी खूनाझिरकला चौकी उमरानाला थाना मोहखेड (2) विकाश उर्फ बिक्की पिता संतोष साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम छुई थाना कान्हीवाडा जिला सिवनी हाल 4 इमलीखेडा थाना कोतवाली (3) विनिता सल्लाम पति स्व. केवल सल्लाम उम्र 32 साल निवासी ग्राम खूनाझिर कला से मरहाना चौकी उमरानाला थाना मोहखेड जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज दिनांक 23 जनवरी को न्यायालय छिंदवाड़ा पेश कर को जेल भेजा गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!