WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

परोपकार का जीवंत स्वरूप दर्शाता – रक्तदान शिविर

मनुष्य का जीवन परोपकार के प्रति समर्पित हो – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

 सिवनी यशो:- “निरंकार प्रभु ने हमें यह जो मानव जीवन दिया है इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके; परोपकार का ऐसा सुंदर भाव जब हमारे हृदय में उत्पन्न हो जाता है तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है। फिर सबके भले की कामना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाता है।“ उक्त उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर समस्त श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।        
          
संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार दिनांक 1 जून 2024 को सिवनी ब्रांच में विशाल रूप में रक्तदान शिविर की श्रंखला का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें लगभग 400 युनिट रक्त संग्रहित किया जायेगा। इस शिविर में रक्तदाताओं हेतु उत्तम रूप में जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
 सेवा का भाव सदैव निष्काम ही रहा है। ऐसी भावना जब हमारे मन में बस जाती है तब हमारा जीवन वास्तव में मानवता के कल्याणार्थ समर्पित हो जाता है। ऐसा ही परोपकारी जीवन हम भी ही सकते है और इस रक्तदान कर मानव होने का धर्म निभा सकते है। यह शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन,सिंधी कॉलोनी पर रखा गया है। विशाल जनभागीदारी की अपील संत निरंकारी मिशन द्वारा की गई है।
रक्तदान, मानव जीवन को बचाने हेतु की जाने वाली एक ऐसी सर्वोपरि सेवा है जिसमें परोपकार की निःस्वार्थ भावना निहित है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!